JEE Main 2026 Session 2 Result (Out): क्या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से JEE Main 2026 Session-2 रिजल्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Main 2026 Session 2 Result (Out): जेईई मेन 2026 सेशन-2 रिजल्ट को लेकर कैंडिडेट्स असमंजस में हैं। एक ओर फाइनल आंसर की जारी हो गई है, वहीं अब ऑफिशियल वेबसाइट ओपन नहीं हो रही। ऐसे में कैंडिडेट्स के मन में सवाल है कि क्या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से JEE Main 2026 Session 2 Result जारी कर दिया गया है? बता दें कि परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आज 20 अप्रैल को ही जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की जारी हुई। पेपर-1 (BE/BTech) और पेपर-2 (BArch/BPlanning) दोनों की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जानिए जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट कहां-कैसे चेक और डाउनलोड करें। जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट और आसंर की चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। हालांकि भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो या क्रैश हो गई है। डायरेक्ट लिंक नीचे देखें।

JEE Main 2026 Session 2 Result Direct Link

JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key Direct Link

जेईई मेन 2026 सेशन 2 कैंडिडेट्स सीधे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में थोड़ा इंतजार करें।

JEE Main 2026 Session 2 Result कैसे चेक करें?

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब “JEE Main 2026 Session-2 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें।

जेईई मेन 2026 “Best of Two” Rule क्या है?

अगर आपने जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन दिए हैं, तो NTA आपके दोनों में से बेहतर स्कोर को फाइनल रिजल्ट में शामिल करेगा। इसका मतलब है कि एक खराब प्रयास आपके फाइनल रैंक को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा।

जेईई मेन 2026 सेशन रिजल्ट के बाद अब आगे क्या?

जेईई मेन 2026 सेशन रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपनी ऑल इंडिया रैंक (AIR) चेक कर सकते हैं। ऑल इंडिया रैंक के माध्यम से JEE Advanced के लिए कट-ऑफ क्लियर होता है। बता देंकि टॉप लगभग 2.5 लाख कैंडिडेट्स ही जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करेंगे।

JEE Advanced 2026 रजिस्टेशन कब से?

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 23 अप्रैल 2026
  • लास्ट डेट: 2 मई 2026
  • एग्जाम डेट: 17 मई 2026

JoSAA Counselling 2026 कब से शुरू होगी?

JEE Main और Advanced के बाद एडमिशन प्रक्रिया JoSAA काउंसलिंग के जरिए होती है। यहीं से IIT, NIT, IIIT और GFTI में सीट अलॉटमेंट होता है। काउंसलिंग जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए कैंडिडेट अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, JEE Main 2026 स्कोरकार्ड, फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।