Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out, Direct Link: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और मां के नाम के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां डायरेक्ट लिंक, मार्कशीट डाउनलोड प्रक्रिया और पूरी जानकारी उपलब्ध है।

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) ने आज कक्षा 10वीं यानी SSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने बोर्ड के पुणे कार्यालय से महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित किया। लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों का परिणाम अब आधिकारिक रूप से जारी हो चुका है। बोर्ड ने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा की और उसके बाद रिजल्ट लिंक को सक्रिय कर दिया गया है। इस बार रिजल्ट को तय समय से पहले यानी 1 बजे के बजाय 11:30 बजे जारी किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह और भी बढ़ गया। जानिए अब Maharashtra SSC 10th Result 2026 कहां और कैसे चेक करें? रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे देखें-

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Direct Link

महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: कुल पास प्रतिशत और टॉपर अपडेट

इस साल महाराष्ट्र SSC परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 92.09% रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है। इस साल प्राइवेट कैंडिडेट का कुल पास प्रतिशत 76.33 प्रतिशत रहा।

महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: कितने छात्र पास हुए?

  • परीक्षा में शामिल हुए छात्र: 15,42,472
  • पास हुए छात्र: लगभग 14,20,486
  • यानि हर 100 में से करीब 92 छात्र इस बार परीक्षा में सफल हुए हैं।

महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट 2026: डिविजन वाइज रिजल्ट पास प्रतिशत

  • पुणे डिविजन- पास प्रतिशत: 94.24%, यह राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में से एक रहा।
  • मुंबई डिविजन- पास प्रतिशत: 94.97%, बहुत मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला।
  • कोल्हापुर डिविजन- पास प्रतिशत: 95.47%, इस साल टॉप प्रदर्शन में शामिल।
  • कोंकण डिविजन- पास प्रतिशत: 97.62%, पूरे राज्य में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत यही रहा।
  • नागपुर डिविजन- पास प्रतिशत: 89.07%
  • छत्रपति संभाजीनगर (C. Sambhajinagar)- पास प्रतिशत: 88.41%
  • अमरावती डिविजन- पास प्रतिशत: 90.50%
  • नाशिक डिविजन- पास प्रतिशत: 90.53%
  • लातूर डिविजन- पास प्रतिशत: 88.42%

महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: मार्क्स के आधार पर छात्रों परफॉर्मेंस

इस साल छात्रों का प्रदर्शन इस तरह रहा-

  • 90% और उससे ऊपर: 12,036 छात्र
  • 85%-90%: 16,741 छात्र
  • 80%-85%: 21,792 छात्र
  • 75%-80%: 25,229 छात्र
  • 70%- 75%: 27,734 छात्र
  • 65%-70%: 28,599 छात्र
  • 60%-65%: 31,434 छात्र
  • 45%-60%: 67,122 छात्र
  • 45% से कम: 24,812 छात्र
  • सबसे ज्यादा छात्र 45% से 60% के बीच रहे।

महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: टॉप परफॉर्मेंस 100% स्कोर वाले छात्र

इस साल एक बड़ा अपडेट यह भी है कि 179 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह दिखाता है कि टॉप लेवल पर भी छात्रों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: सब्जेक्ट वाइज पासिंग परफॉर्मेंस

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड (MSBSHSE) ने 10वीं कक्षा 2026 के रिजल्ट के साथ विषयवार और स्किल-आधारित विषयों का विस्तृत पासिंग डेटा भी जारी किया है। इसमें भाषा, मुख्य विषय, तकनीकी कोर्स और स्किल सब्जेक्ट्स का प्रदर्शन काफी दिलचस्प रहा। देखें सब्जेक्ट वाइज पासिंग परफॉर्मेंस-

भाषा विषयों में कैसा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

पहली भाषा (1st Language)

  • मराठी: 92.57%
  • हिंदी: 89.69%
  • अंग्रेजी: 97.88%
  • उर्दू: 95.47%
  • गुजराती: 94.20%
  • कन्नड़: 91.85%
  • तमिल: 96.73%
  • तेलुगु: 100%
  • सिंधी: 100%
  • बंगाली: 100%

दूसरी और तीसरी भाषा (Second/Third Language)

  • हिंदी: 92.75%
  • मराठी: 96.68%
  • अंग्रेजी: 92.11%
  • उर्दू: 25% (इस बार सबसे कम)
  • गुजराती: 100%
  • तमिल: 100%
  • संस्कृत: 99.21%
  • पाली: 99.62%
  • अरबी: 99.59%

मुख्य विषय (Core Subjects) का प्रदर्शन

  • गणित: 93.78%
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी: 94.35%
  • सामाजिक विज्ञान: 95.86%
  • अंकगणित: 98.40%
  • फिजियोलॉजी, हाइजीन और होम साइंस: 98.28%

तकनीकी और व्यावसायिक विषयों में शानदार रिजल्ट

इस बार तकनीकी विषयों में लगभग सभी स्टूडेंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया-

  • मैकेनिकल टेक्नोलॉजी: 99.89%
  • इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी: 99.95%
  • इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी: 100%
  • डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर: 100%
  • पावर कंज्यूमर एनर्जी मीटर: 99.93%
  • फिजिकल एक्टिविटी फैसिलिटेटर: 100%
  • सिलाई मशीन ऑपरेटर: 99.83%
  • असिस्टेंट प्लंबर: 100%
  • माइक्रो फाइनेंस एग्जीक्यूटिव: 99.78%

भाषा संयोजन (Language Combinations) का प्रदर्शन

  • मराठी-हिंदी: 94.33%
  • मराठी-संस्कृत: 94.99%
  • मराठी-अरबी: 97.68%
  • मराठी-फारसी: 90.38%
  • हिंदी-उर्दू: 99.26%
  • हिंदी-संस्कृत: 98.14%
  • हिंदी-पाली: 92.40%
  • हिंदी-अरबी: 99.45%
  • हिंदी-फ्रेंच: 100%
  • हिंदी-जर्मन: 99.95%
  • हिंदी-तमिल: 100%
  • हिंदी-मलयालम: 100%
  • हिंदी-सिंधी: 99.11%
  • हिंदी-पंजाबी: 100%
  • हिंदी-गुजराती: 99.65%

स्किल-आधारित कोर्स (Skill-based Courses)

  • मल्टी स्किल असिस्टेंट टेक्नीशियन: 99.89%
  • फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट: 99.97%
  • स्टोर ऑपरेशंस असिस्टेंट: 99.88%
  • असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट: 99.84%
  • टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी: 100%
  • एग्रीकल्चर: 100%
  • जूनियर फील्ड टेक्नीशियन: 100%
  • हेल्थ केयर: 99.92%

महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन मोड में आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करना होगा। स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दिए अनुसार फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  • “SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें।
  • “View Result” पर क्लिक करें।
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: ये हैं ऑफिशियल वेबसाइट्स

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं छात्र निम्नलिखित पोर्टल्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: DigiLocker पर भी मिलेगा डिजिटल मार्कशीट

इस बार बोर्ड ने डिजिटल सुविधा को भी मजबूत किया है। छात्र DigiLocker के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। DigiLocker से डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे देखें-

  • digilocker.gov.in या ऐप खोलें।
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
  • “Education” सेक्शन चुनें।
  • MSBSHSE SSC Marksheet 2026 पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स भरकर डाउनलोड करें।
  • ध्यान रहे: यह डिजिटल मार्कशीट प्रोविजनल होगी, ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: पासिंग क्राइटेरिया और जरूरी नियम

SSC परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। बोर्ड नियमों के अनुसार थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है।

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

ऑनलाइन रिजल्ट केवल अस्थायी (provisional) होता है। छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से मूल अंकपत्र और पास सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: मार्कशीट में ये डिटेल्स होंगी शामिल

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास/फेल स्टेटस

Maharashtra SSC 10th Result 2026 Out: पिछले वर्षों का पास प्रतिशत ट्रेंड

  • 2025: 94.10%
  • 2024: 95.81%
  • 2023: 93.83%
  • 2022: 96.94%
  • 2021: 99.95% (कोविड प्रभाव)