MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Mother’s Day 2026: सत्ता के शिखर पर ‘मां’- आजाद भारत की 8 सबसे ताकतवर महिलाओं से मिलिए

Mother’s Day 2026: सत्ता के शिखर पर ‘मां’- आजाद भारत की 8 सबसे ताकतवर महिलाओं से मिलिए

Mother's Day 2026: मदर्स डे 10 मई 2026, उस ताकत को सलाम करने का दिन है, जो परिवार से लेकर देश तक को संभाल सकती है। आजाद भारत की 8 ऐसी महिलाओं से मिलिए, जिन्होंने टॉप पदों तक पहुंचकर यह साबित किया कि संवेदनशीलता और सख्त फैसले, दोनों साथ चल सकते हैं।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : May 05 2026, 12:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
इंदिरा गांधी (Indira Gandhi): संकट में लौह इच्छाशक्ति
Image Credit : Instagram

इंदिरा गांधी (Indira Gandhi): संकट में लौह इच्छाशक्ति

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक देश का नेतृत्व किया। 1971 इंडो-पाक वार में उनकी निर्णायक भूमिका ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई। एक मां के रूप में उन्होंने राजीव गांधी और संजय गांधी का पालन-पोषण किया, जबकि राजनीतिक उथल-पुथल के बीच परिवार को संभालना आसान नहीं था। दोनों ही बाद में राजनीति से जुड़े, जिनमें राजीव गांधी प्रधानमंत्री भी बने।

28
प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil): परंपरा तोड़ने वाली नेता
Image Credit : Getty

प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil): परंपरा तोड़ने वाली नेता

प्रतिभा पाटिल 2007 में भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। उनका राजनीतिक सफर महाराष्ट्र की विधानसभा से शुरू होकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचा। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर लगातार जोर दिया। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे का नाम रावसाहेब शेखावत (राजेन्द्र सिंह शेखावत) है, जो एक राजनीतिज्ञ हैं। उनकी बेटी का नाम ज्योति राठौर है।

Related Articles

Related image1
Mother's Day Mehndi: मदर्स डे पर लगवाएं ये 5 मेहंदी डिजाइंस, हाथों में दिखाएं ममता की तस्वीर
Related image2
Mothers Day Card Ideas: पुरानी यादों में जोड़े नए रंग, मदर्स डे पर बनाएं पॉपअप हैंडमेड कार्ड
38
द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu): संघर्ष और साहस की प्रतीक
Image Credit : Asianet News

द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu): संघर्ष और साहस की प्रतीक

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर बेहद कठिन रहा। उन्होंने अपने पति और दो बेटों को खोने जैसी निजी त्रासदियों का सामना किया, फिर भी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं। उनकी कहानी दिखाती है कि एक मां की दृढ़ता किस तरह असंभव को संभव बना सकती है। उनकी एक बेटी इतिश्री मुर्मू हैं, जो बैंक में काम करती हैं और उनके जीवन का सहारा बनी रहीं। यह कहानी एक मां की असाधारण दृढ़ता को दिखाती है।

48
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi): पर्दे के पीछे की शक्ति
Image Credit : Getty

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi): पर्दे के पीछे की शक्ति

राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। United Progressive Alliance (UPA) के दौर में वे सत्ता की मुख्य रणनीतिकार रहीं। मां के रूप में उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सार्वजनिक जीवन के लिए तैयार किया। आज दोनों सक्रिय राजनीति में हैं।

58
सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj): संवेदनशील नेतृत्व का चेहरा
Image Credit : Getty

सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj): संवेदनशील नेतृत्व का चेहरा

विदेश मंत्री (2014–2019) के रूप में उन्होंने भारतीयों की मदद के लिए ट्विटर को एक प्रभावी माध्यम बनाया। विदेश में फंसे भारतीयों को तुरंत सहायता देना उनकी पहचान बन गया। एक मां के रूप में भी उन्होंने पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता देते हुए संतुलन कायम रखा। उनकी एक बेटी हैं बांसुरी स्वराज जो कानून के क्षेत्र में कुछ समय रहने के बाद अब सक्रिय राजनीति में हैं और लोकसभा की मेंबर हैं।

68
निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman): आर्थिक फैसलों की धुरी
Image Credit : Asianet News

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman): आर्थिक फैसलों की धुरी

भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री (2019 से)। उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में भी सेवा दी, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। बजट और आर्थिक नीतियों में बड़े फैसले लेते हुए उन्होंने दिखाया कि नेतृत्व में धैर्य और स्पष्टता कितनी जरूरी है। उनकी एक बेटी हैं परकला वांग्मयी, जो एक पत्रकार के रूप में काम करती हैं। परिवार और करियर के बीच संतुलन उनकी पहचान है।

78
शीला दीक्षित (Sheila Dikshit): शहरी विकास की शिल्पकार
Image Credit : Getty

शीला दीक्षित (Sheila Dikshit): शहरी विकास की शिल्पकार

दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री (1998–2013) रहीं। उनके कार्यकाल में राजधानी में बुनियादी ढांचे और परिवहन में बड़ा बदलाव आया जैसे दिल्ली मेट्रो का विस्तार। परिवार और राजनीति दोनों में संतुलन उनकी पहचान रहा। उनके एक बेटे संदीप दीक्षित भी राजनीति में सक्रिय रहे और सांसद बने जबकि बेटी लतिका दीक्षित हैं।

88
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee): जमीनी संघर्ष से शिखर तक
Image Credit : X.com

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee): जमीनी संघर्ष से शिखर तक

‘दीदी’ के नाम से लोकप्रिय ममता बनर्जी ने लंबे संघर्ष के बाद पश्चिम बंगाल की सत्ता हासिल की। सिंगूर आंदोलन और नंदीग्राम आंदोलन जैसे आंदोलनों में उनकी भूमिका निर्णायक रही। वे भले पारंपरिक अर्थों में मां न हों, लेकिन लाखों समर्थकों के लिए एक संरक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
मदर्स डे
शिक्षा समाचार
करियर समाचार
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
NEET UG Answer Key 2026: क्या आज जारी होगी प्रोविजनल आंसर की? neet.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक और जानें आगे क्या होगा
Recommended image2
Sarkari Naukri: 5 बड़ी भर्तियों में 12000+ वैकेंसी, 20K से 1 लाख तक सैलरी, जल्दी करें अप्लाई
Recommended image3
CBSE 12th Result 2026 Date: क्या 13 मई को आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Recommended image4
CBSE 12th Result 2026: DU, JNU, BHU में एडमिशन कैसे मिलता है? बोर्ड नंबर नहीं, ये है असली फैक्टर
Recommended image5
Vijay Thalapathy Education: बीच में छोड़ी पढ़ाई फिर भी डॉक्टरेट की डिग्री, जश्न नहीं चैरिटी पसंद, जानिए थलापति के लाइफ फैक्ट्स
Related Stories
Recommended image1
Mother's Day Mehndi: मदर्स डे पर लगवाएं ये 5 मेहंदी डिजाइंस, हाथों में दिखाएं ममता की तस्वीर
Recommended image2
Mothers Day Card Ideas: पुरानी यादों में जोड़े नए रंग, मदर्स डे पर बनाएं पॉपअप हैंडमेड कार्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved