इससे वेटिंग लिस्ट के हजारों कैंडिडेट्स की नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। अब इससे एक साल का फायदा वेटिंग लिस्ट के केंडिडेट को मिलेगा। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया गया है।

करियर डेस्क. मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा की मेरिट सूची की वैधता 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है। इससे वेटिंग लिस्ट के हजारों कैंडिडेट्स की नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। अब इससे एक साल का फायदा वेटिंग लिस्ट के केंडिडेट को मिलेगा। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया गया है। अभी हाल में कुछ दिन पहले चयनित शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का घेराव किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- Job Alert: असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर के लिए वैंकेसी, जानें कितनी होगी सैलरी, क्या है योग्यता

इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें यह कह दिया था कि उनकी पात्रता की वैधता पिछले साल खत्म हो चुकी है। इससे करीब 18 हजार चयनित शिक्षक नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से परेशान हो रहे थे। यह अधिसूचना जारी होने से वेटिंग लिस्ट के केंडिडेट्स ने राहत की सांस ली है। विभाग ने यह फैसला मप्र राज्य शिक्षा सेवा नियम 2018 में संशोधन करते हुए लिया है। इसके चलते अब MPTET के चयनित केंडिडेट 2 के बजाय 3 साल के लिए शिक्षक के लिए वेलिड हो जायेगे।

18000 चयनित शिक्षक अभी भी इंतजार में
विभिन्न समय अंतराल में आयोजित इस परीक्षा में कुल 30 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जानी संभावित थी पर अभी तक केवल 12 हजार शिक्षकों को ही नियुक्ति प्राप्त हो सकी है बाकी चयनित शिक्षक अभी भी प्रतिक्षा में है। यह अधिसूचना जारी होने से उनकी उम्मीदे बढ़ गयी हैं। यह आंकडे़ उच्च माध्यमिक व माध्यमिक शिक्षक के पदों के लिए है।

इसे भी पढ़ें- AICTE CMAT 2022: सीमैट परीक्षा 2022 की तारीखों का ऐलान, 18 मार्च तक ही कर सकते हैं आवेदन

क्यों हुआ बदलाव
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती नियम 2018 में संशोधन करने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता 2 से बढ़कर 3 साल कर दी गई है।