NEET UG Answer Key 2026 Out: NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। OMR शीट और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। लेटेस्ट अपडेट, डाउनलोड स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक यहां है।

NEET UG 2026 Answer Key Latest Update: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। National Testing Agency (NTA) ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षा के बाद से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी अब इसे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों छात्र MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए हिस्सा लेते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है NEET UG आंसर की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें

NTA ने सभी प्रश्न पत्र सेट (सभी सीरीज) की प्रोविजनल आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी इसे केवल लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर यह उपलब्ध है।

NEET UG Answer Key 2026 Direct Link to Download

NEET UG Answer Key 2026 Official Notice

NEET UG OMR शीट और आपत्ति प्रक्रिया का इंतजार

एजेंसी की ओर से यह भी साफ किया गया है कि स्कैन की गई OMR आंसर शीट और चैलेंज विंडो अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का पूरा मौका मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹200 (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार OMR ग्रेडिंग को लेकर भी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी प्रक्रियाएं केवल निर्धारित समय सीमा में ही मान्य होंगी।

NEET UG 2026 परीक्षा कब हुई थी?

इस साल NEET UG परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को देश और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) में आयोजित हुई थी। परीक्षा का आयोज 551 भारत के शहरों भारत और 14 विदेश के शहरों में हुई थी और 5,432 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में लगभग 22.79 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रश्नों की संख्या 180 थी जबकि कुल अंक 720 थे। यह परीक्षा मेडिकल प्रवेश की दिशा में सबसे अहम और प्रतिस्पर्धी परीक्षा मानी जाती है।

NEET UG Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET UG Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उत्तर कुंजी को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

नीट यूजी 2026 हेल्पलाइन नंबर

किसी भी तकनीकी या परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA से संपर्क कर सकते हैं-

  • फोन: 011-40759000 / 011-69227700
  • ईमेल: neetug2026@nta.ac.in

NEET UG Answer Key 2026: आगे क्या होगा?

अब छात्रों की नजर OMR शीट और फाइनल रिजल्ट प्रोसेस पर टिकी है। प्रोविजनल आंसर की के बाद आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने पर फाइनल आंसर की और उसके बाद NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा।