04:15 PM (IST) Nov 15
रैंगिंग करने पर MBBS के 7 छात्र निलंबित

उत्तराखंड के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान यानी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले में MBBS फर्स्ट ईयर के छात्रों से रैगिंग करने पर सात छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन तीन महीने के लिए है। सातों छात्रों को हॉस्टल से हमेशा-हमेशा के लिए निकाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पहले साल के एक छात्र हॉस्टल में रैगिंग की शिकायत एनएमसी के पोर्टल पर की थी। आरोप था कि 11 नवंबर की रात हॉस्टल-3 में सीनियर छात्रों ने जूनियर्स की रैगिंग ली। इसके बाद प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने जांच के लिए एंटी रैगिंग कमेटी बनाई। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

04:01 PM (IST) Nov 15
लोक सेवा आयोग में जॉब का मौका

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) में कई पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के लिए है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 16 नवंबर, 2022 से आवेदन की शुरुआत हो जाएगी। आवेदक की उम्र एक जनवरी 2022 को 36 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 160 रुपए है।

01:46 PM (IST) Nov 15
12वीं पास बने जेल वार्ड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जेल वार्डर पदों पर भर्तिया निकाली है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिसंबर, 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 
238 पद भरे जाएंगे। जिसमें 24 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। 

योग्यता
शैक्षणिक योग्यता- 12वीं पास
उम्र सीमा- 21 से 35 साल
सैलरी- 21700 से 69100 रुपए तक

10:58 AM (IST) Nov 15
NEET PG Counselling 2022 Mop Up Round

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने NEET PG काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड चॉइस फिलिंग और लॉकिंग को एक बार फिर से ओपन कर दिया है। कैंडिडेट्स 16 नवंबर, 2022 तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग को ऑप्शन चुन सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की लास्ट डेट 13 नवंबर, 2022 तक थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद समिति ने उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। एमसीसी की तरफ से जल्द ही फाइनल सीट अलॉटमेंट की डेट जारी की जाएगी।
 

10:11 AM (IST) Nov 15
12वीं पास महिलाओं के लिए 1200 वैकेंसी

मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने एएनएम के 1200 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की शुरुआत 16 नवंबर, 2022 से होने जा रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 12 दिसंबर, 2022 है। 

योग्यता
फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से 12वीं पास 
नर्सिंग मिडवाइफ प्रशिक्षण केंद्र से सहायक नर्सिंग मिडवाइफ (ANM) का दो साल का कोर्स
मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग का वैध रजिस्ट्रेशन

उम्र
जनरल कैंडिडेट्स- कम से कम 21 साल और अधिकतम 43 साल
एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग महिला- अधिकतम आयु में 5 साल की छूट

सैलरी
12000 रुपए प्रति माह
 

10:11 AM (IST) Nov 15
वन विभाग में बंपर वैकेंसी

गुजरात वन विभाग में आवेदन का आज  आखिरी मौका है। फॉरेस्ट गार्ड के कुल 823 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आज आखिरी तारीख है। अब तक आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवार जल्दी से आवेदन कर लें। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार जिनकी उम्र 18 से 34 साल है, आवेदन कर सकते हैं।

10:10 AM (IST) Nov 15
BEML में बिना परीक्षा नौकरी पाएं

BEML लिमिटेड ने ग्रेजुएट तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर, 2022 है। कुल 80 पद भरे जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल्स
कुल- 80 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 50 पद
इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 10 पद
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग- 5 पद
सिविल इंजीनियरिंग- 5 पद
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग- 5 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 5 पद