UPTET Exam City Intimation Slip 2026 आज जारी होने वाली है। करीब 20 लाख अभ्यर्थी एग्जाम सिटी, एग्जाम डेट, शिफ्ट डिटेल्स चेक कर सकते हैं। परीक्षा 2-4 जुलाई तक होगी।
UPTET Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की तैयारी कर रहे करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज, 22 जून को UPTET Exam City Intimation Slip 2026 जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एग्जाम सिटी स्लिप आते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा शहर (Exam City) और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं। UPTET 2026 परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

UPTET City Slip में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
परीक्षा किस शहर में होगी
परीक्षा की तारीख
परीक्षा की शिफ्ट
रिपोर्टिंग से जुड़ी शुरुआती जानकारी
UPTET Exam 2026: जरूरी तारीखें
City Intimation Slip जारी- 22 जून 2026
Admit Card जारी- 30 जून 2026
UPTET परीक्षा- 2, 3 और 4 जुलाई 2026
UPTET Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- एग्जाम सिटी रिलीज होने के बाद सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई देने वाले Login या OTR विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Application Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद 'Exam City Intimation Slip' सेक्शन पर जाएं।
- आपकी City Slip स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
- PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
UPTET Exam City Slip 2026 डाउनलोड करते समय दिक्कत आए, तो क्या करें?
- कई बार ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।
- सही Application Number और Password दर्ज करें।
- Browser Cache और Cookies साफ करें।
- Chrome, Firefox या Edge जैसे दूसरे Browser का यूज करें।
- इंटरनेट कनेक्शन चेक कर लें।
- अगर इसके बाद भी समस्या बनी है, तो UPESSC हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
UPTET Exam 2026: परीक्षा के दिन क्या लेकर जाएं?
UPTET Admit Card 2026
आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी वैलिड आईडी प्रूफ
दो पासपोर्ट साइज फोटो
ब्लैक या ब्लू बॉल पेन
टांसपेरेंट पानी की बोतल
UPTET 2026: एग्जाम सेंटर पर क्या नहीं ले जा सकते?
मोबाइल फोन
स्मार्टवॉच
ब्लूटूथ डिवाइस
कैलकुलेटर
बैग या पर्स
किताबें और नोट्स
UPTET Admit Card 2026: कब आएगा एडमिट कार्ड?
एग्जाम सिटी स्लिप के बाद एडमिट कार्ड होगा, जिसमें एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स होंगी। आयोग के अनुसार, यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2026, 30 जून को जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पूरा एड्रेस, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी गाइडलाइंस होंगी।


