UPTET Admit Card 2026 जारी हो गया है। upessc.up.gov.in पर जाकर इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही उसमें 6 चीजें जरूर चेक कर लें। 

UPTET 2026 Hall Ticket Download: यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा देने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, तो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सिर्फ PDF सेव करके न बैठ जाएं। कई उम्मीदवार ऐसी छोटी-छोटी गलतियां नजरअंदाज कर देते हैं, जिनकी वजह से परीक्षा केंद्र पर परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में एंट्री तक रोक दी जाती है, इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही 6 चीजें ध्यान से चेक कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन आपको कोई परेशानी न झेलनी पड़े।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UPTET 2026 Exam का शेड्यूल क्या है?

परीक्षा की तारीखें: 2, 3 और 4 जुलाई 2026.

शिफ्ट की टाइमिंग: हर दिन परीक्षा दो पालियों (Shifts) में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

UPTET एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in को ओपन करें।
  • होमपेज पर आपको 'UPTET 2026 Admit Card / Hall Ticket Download' का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) डालें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक करके PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

UPTET Admit Card डाउनलोड करते ही कौन-सी 6 चीजें चेक करें?

  1. आपका पूरा नाम, स्पेलिंग में कोई गड़बड़ी तो नहीं है?
  2. आपकी फोटो साफ-साफ दिख रही है या नहीं या आपकी फोटो चेंज हो गई है। फीमेल कैंडिडेट के एडमिट कार्ड में मेल कैंडिडेट की फोटो लग गई है?
  3. आपका रोल नंबर सही से प्रिंट हुआ है या नहीं?
  4. परीक्षा की तारीख और शिफ्ट। आपको किस दिन और किस समय एग्जाम देना है।
  5. एग्जाम सेंटर का नाम और एड्रेस बिल्कुल साफ होना चाहिए ताकि आप समय से पहुंच सकें।
  6. आपने जिस पेपर (Paper 1- प्राइमरी या Paper 2- जूनियर) के लिए अप्लाई किया था, वही लिखा है या नहीं।

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो क्या करें?

अगर आपके नाम, फोटो या किसी भी डिटेल में कोई गलती दिखती है, तो पैनिक न हों। तुरंत अपने एप्लीकेशन नंबर के साथ आयोग (UPESSC) के ऑफिशियल पोर्टल पर दिए गए हेल्पडेस्क से संपर्क करें और परीक्षा शुरू होने से पहले इसे ठीक कराने की रिक्वेस्ट डालें।

FAQs

UPTET 2026 एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और OTP की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET 2026 परीक्षा कब होगी?

UPTET 2026 परीक्षा 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

UPTET 2026 की शिफ्ट टाइमिंग क्या है?

पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार अपनी सटीक शिफ्ट एडमिट कार्ड पर देख सकते हैं।

क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी?

नहीं। वैलिड प्रिंटेड एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।