UPTET एग्जाम 10 दिन बाद शुरू होने जा रहा है। 2-4 जुलाई तक परीक्षा होगी। आखिरी 10 दिनों में 120+ स्कोर करने के लिए 10-डे पावर प्लान और जरूरी नियम यहां जानिए।
UPTET 2026: यूपीटीईटी की परीक्षा में अब महज 10 दिन बचे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज, 22 जून परीक्षा शहर की जानकारी यानी सिटी स्लिप और 30 जून को एडमिट कार्ड आएगा। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को ऑफलाइन मोड में होने जा रही है। अंतिम दिनों में हर छात्र के मन में एक ही सवाल होता है कि कम समय में बड़ा स्कोर कैसे खड़ा किया जाए। अगर आपका टारगेट भी 150 में से 120 से ज्यादा नंबर लाने का है, तो तैयारी को एक सही डायरेक्शन देनी होगी। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स के बताए वो सीक्रेट स्ट्रेटेजी, जो इन 10 दिनों में आपका स्कोर बढ़ा सकती है और वो 3 बड़ी गलतियां जिनसे आपको हर हाल में बचना है...

UPTET 2026 Last Minute Preparation Tips: इन 3 गलतियों से बचें
गलती 1: नए टॉपिक्स और भारी-भरकम किताबें पढ़ना
एजुकेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, आखिरी समय में की गई छोटी सी चूक भी सालों की मेहनत खराब कर सकती है। इसलिए इन 10 दिनों में किसी भी नए चैप्टर या नई किताब को हाथ न लगाएं। नया पढ़ने के चक्कर में आप पुराना भी भूल सकते हैं। जो आपने अब तक पढ़ा है, सिर्फ उसी का रिवीजन करें।
गलती 2: सिटी स्लिप को ही फाइनल एडमिट कार्ड मान लेना
आयोग जो आज, 22 जून, लिस्ट जारी कर रहा है, वह सिर्फ आपकी एग्जाम सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं। इसमें सिर्फ आपके परीक्षा वाले शहर का नाम है ताकि आप आने-जाने का रिजर्वेशन करा सकें। आपका असली एडमिट कार्ड जिसमें कॉलेज का नाम और पूरा पता होगा, वह 30 जून 2026 को अलग से जारी होगा। उसे डाउनलोड करना न भूलें।
गलती 3: OMR शीट भरने की प्रैक्टिस न करना
चूंकि परीक्षा ऑफलाइन है, इसलिए बहुत से छात्र सही जवाब जानते हुए भी गोले (Circles) गलत भर आते हैं। घर पर कम से कम 2-3 ओएमआर शीट भरने की प्रैक्टिस ज़रूर कर लें। इससे एग्जाम हॉल में गलती की गुंजाइश खत्म हो जाती है।
UPTET Exam Marks: 120+ स्कोर करने का '10-डे प्लान'
1. पिछले सालों के पेपर्स (PYQs) को रट डालें
एजुकेशन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर बचे हुए दिनों को सही से इस्तेमाल कर लिया जाए, तो 120 का स्कोर पार करना मुश्किल नहीं है। आज से अगले चार दिनों तक पिछले 5 से 7 साल के पेपर्स को अच्छे से सॉल्व करें। इससे आपको ट्रेंड समझ आ जाएगा। एक फायदा और हो सकता है कि UPTET में कई बार प्रिवियस ईयर के क्वेश्चन रिपीट हो जाते हैं।
2. कमज़ोर कड़ियों को इंप्रूव करें
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद 5वें दिन से लेकर 7वें दिन तक चाहे आप पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) दे रहे हों या पेपर 2 (कक्षा 6 से 8), जिस सब्जेक्ट में आपके नंबर कम आ रहे हैं, उसके जरूरी फॉर्मूले या थ्योरी को एक बार फिर देख लें।
3. टाइम मैनेजमेंट और मॉक टेस्ट
इसके बाद बाकी बचे 8वें दिन से 10वें दिन तक ढाई घंटे का टाइमर लगाकर पूरे 150 सवालों को हल करने की कोशिश करें, ताकि एग्जाम हॉल में समय कम न पड़े। इस तरह आप अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
UPTET 2026 Schedule: यूपीटीईटी एग्जाम का शेड्यूल
एग्जाम सिटी का ऐलान- 22 जून 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट- 30 जून 2026
यूपीटीईटी परीक्षा की तारीखें- 2, 3 और 4 जुलाई 2026
एग्जाम मोड- ऑफलाइन (पेन और पेपर बेस्ड)
ऑफिशियल पोर्टल- upsssc.gov.in, upessc.up.gov.in
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और परीक्षा तैयारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। UPTET 2026 से जुड़ी डेट्स, नियम, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी समय-समय पर बदल सकती हैं। उम्मीदवार किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in या संबंधित आधिकारिक नोटिस जरूर जांच लें। परीक्षा की तैयारी और रणनीति से जुड़ी सलाह अलग-अलग एक्सपर्ट्स और सामान्य स्टडीज पैटर्न पर आधारित हैं। सफलता और अच्छे मार्क्स पूरी तरह उम्मीदवार की मेहनत, तैयारी और परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी।


