Who is Aditya Prakash Aman: बिहार बोर्ड 12वीं 2026 के साइंस टॉपर आदित्य प्रकाश अमन कौन हैं? जानें उन्होंने कितने प्रतिशत अंक हासिल किए, सब्जेक्ट वाइज नंबर क्या हैं, किस जिले से हैं और टॉप करने के बाद अब उन्हें कितना इनाम मिलेगा। आदित्य प्रकाश अमन का फैमिली बैकग्राउंड।

Who is Aditya Prakash Aman BSEB Bihar Board 12th Topper: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026, आज 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है आदित्य प्रकाश अमन। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्रों के बीच टॉपर्स की रेस बेहद दिलचस्प रही, लेकिन साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के इस छात्र ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे राज्य में नंबर-1 बन गए। अब हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं बिहार बोर्ड इंटर टॉपर आदित्य प्रकाश अमन, कितने नंबर लाए और टॉपर के तौर पर इन्हें क्या इनाम मिलेगा?

कौन हैं आदित्य प्रकाश अमन? बिहार बोर्ट इंटर टॉपर 2026 को जानिए

आदित्य प्रकाश अमन बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। आदित्य के पिता एक सरकारी स्कूल टीचर है। रिजल्ट जारी होने के बाद उन्होंने बताया कि वे और उनका पूरा परिवार बहुत खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जिस तरह से परीक्षा दी थी उन्हें भरोसा था कि वे टॉपर्स लिस्ट में जरूर आएंगे। उन्होंने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में साइंस स्ट्रीम से हिस्सा लिया था। अपनी कड़ी मेहनत और शानदार तैयारी के दम पर उन्होंने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर लिया। आदित्य प्रकाश अमन ने इस साल 96.2% अंक हासिल किए हैं, जो इस बार का सबसे ज्यादा स्कोर है। उन्हें 500 में 481 नंबर मिले।

बिहार बोर्ड इंटर साइंस टॉपर आदित्य प्रकाश अमन का मार्कशीट, देखें सब्जेक्ट वाइज नंबर

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर 2026 बने आदित्य प्रकाश अमन की मार्कशीट शानदार है। उन्होंने लगभग हर विषय में 90 से अधिक अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण पेश किया है। आदित्य को फिजिक्स में 96, केमेस्ट्री में 98 नंबर और बायोलॉजी में 98 मार्क्स मिले। वहीं उन्हें अंग्रेजी में 96 नंबर और संस्कृत में 93 मार्क्स मिले। आदित्य का एडमिशनल सब्जेक्ट मैथ्स है। जिसमें उन्हें 89 मार्क्स मिले हैं। इसी शानदार प्रदर्शन के कारण वह न सिर्फ साइंस स्ट्रीम बल्कि पूरे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के ओवरऑल टॉपर बन गए। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और अनुशासन आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। नीचे देखें बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर 2026 आदित्य प्रकाश अमन की मार्कशीट-

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: टॉपर्स लिस्ट में इस बार लड़कियों ने मारी बाजी

हालांकि साइंस में आदित्य ने टॉप किया, लेकिन ओवरऑल टॉपर्स लिस्ट पर नजर डालें तो कुल 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां हैं। खासकर आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। इन सभी 26 टॉपर्स को बिहार सरकार की ओर से इनाम दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर आदित्य प्रकाश अमन को क्या इनाम मिलेगा?

बिहार सरकार टॉपर्स को शानदार पुरस्कार देती है। आदित्य प्रकाश अमन को भी टॉपर्स होने के नाते इस बार शानदार इनाम मिलेंगे। अबतक तय राशि के अनुसार आदित्य प्रकाश अमन को 2 लाख रुपए नकद इनाम दिए जाएंगे। साथ ही लैपटॉप और स्कॉलरशिप भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर सम्मान भी दिया जाता है, जिससे आगे की पढ़ाई में मदद मिलती है।

साइंस स्ट्रीम में और कौन रहे टॉप पर?

आदित्य के बाद भी कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया-

  • साक्षी कुमारी- 95.8%
  • सपना कुमारी- 95.8%
  • अनामिका कुमारी- 95.6%
  • सत्यम कुमार- 95.2%
  • पलक कुमारी- 95%

बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स को क्या-क्या मिलता है इनाम?

बिहार सरकार टॉप करने वाले छात्रों को शानदार इनाम देती है। जिसमें-

  • पहला स्थान: ₹2 लाख
  • दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख
  • तीसरा स्थान: ₹1 लाख
  • इसके अलावा लैपटॉप और स्कॉलरशिप भी दी जाती है।