World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस कब है? क्या विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाते हैं? आपकी रील्स और शॉर्ट वीडियो देखने की आदत का कैसे धरती पर बुरा पड़ रहा है? क्या हर स्क्रॉल के साथ डिजिटल प्रदूषण बढ़ रहा है? क्या डेटा सेंटर की बिजली खपत और कार्बन उत्सर्जन आपके मोबाइल इस्तेमाल से जुड़ा है?

World Environment Day 5 June 2026: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2026) हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस पर्यावरण दिवस पर जानिए कैसे सोशल मीडिया पर आपका एक 10 से 15 सेकंड का वीडियो देखना भी पर्यावरण पर बहुत बुरा असर डाल रहा है और अब कैसे यह पर्यावरण के लिए सबसे बड़े छुपे सकंटों में से एक बन चुका है। हर सुबह उठते ही मोबाइल उठाना, फिर थोड़ी देर में Instagram Reels, YouTube Shorts या Facebook पर endless scrolling… यह सब अब हमारी दिनचर्या बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका यह “बस 10 मिनट और” वाला स्क्रॉलिंग सेशन सिर्फ आपकी आंखों और समय पर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण (Environment) पर भी असर डाल रहा है? सच यही है कि हर वीडियो, हर रील और हर क्लिक के पीछे छुपा है एक बड़ा सिस्टम, जिसमें डेटा सेंटर, बिजली की खपत और कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emission) का एक पूरा नेटवर्क है और यही बन रहा है पर्यावरण के लिए एक नया छुपा हुआ संकट। जानिए क्या है डिजिटल प्रदूषण और पर्यावरण के लिए कैस है खतरा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Digital Pollution: क्या होता है जब आप एक Reel देखते हैं?

आपके लिए सिर्फ एक 15 सेकंड की वीडियो है… लेकिन पीछे क्या होता है, जानकर आप चौंक जाएंगे। वह वीडियो किसी डेटा सेंटर (Data Center) में स्टोर होता है। वहां लाखों सर्वर 24x7 चलते रहते हैं। हर बार वीडियो प्ले होने पर इंटरनेट डेटा ट्रैवल करता है। इसमें भारी मात्रा में बिजली (Electricity) खर्च होती है। आसान शब्दों में कहें तो आपका हर स्क्रॉल, बिजली की मांग बढ़ा रहा है।

डेटा सेंटर: डिजिटल दुनिया का असली पावर हाउस

जब हम “क्लाउड” बोलते हैं, तो लगता है सब हवा में है… लेकिन असल में यह होते हैं बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स जो AC की तरह लगातार ठंडे रखे जाते हैं। हजारों सर्वर मशीनों से भरे होते हैं। 24 घंटे बिना रुके चलते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी दुनिया का इंटरनेट अगर एक देश होता, तो वह काफी बड़े देशों जितनी बिजली खपत करता और इसका बड़ा हिस्सा आता है हमारे रोज के रील्स, वीडियो और स्ट्रीमिंग से।

हर क्लिक के साथ बढ़ता है कार्बन फुटप्रिंट

जब आप कोई रील देखते हैं। YouTube पर वीडियो ऑटो-प्ले करते हैं। Instagram पर बिना रुके scroll करते हैं, तो आपके डिजिटल एक्टिविटी से Carbon Footprint बनता है मतलब आप बिना कुछ जलाए भी CO₂ emissions बढ़ा रहे हैं

पर्यावरण को क्या फर्क पड़ता है एक वीडियो से?

इस बात पर जब आप यह सोचते हैं कि एक वीडियो से क्या फर्क पड़ता है? तो इसका जवाब यह है कि असल में हर वीडियो का डेटा ट्रांसफर यानी एनर्जी की खपत। अरबों यूजर और उनके रोज के घंटे और वीडियो यानी बहुत ही ज्यादा एनर्जी की डिमांड और यही मिलकर बनाता है ग्लोबल डिजिटल पॉल्यूशन।

रील्स देखने की आदतें और पर्यावरण पर असर

आज की युवा पीढ़ी Reels पर 2-4 घंटे रोज खर्च करती है। Auto-scroll और autoplay को रोकती नहीं। बैकग्राउंड में वीडियो चलते रहते हैं। यह आदतें अनजाने में energy consumption बढ़ा रही हैं।

तो क्या इसका सोशल मीडिया छोड़ देना चाहिए?

नहीं। बिल्कुल नहीं। समस्या सोशल मीडिया नहीं है… समस्या है अनियंत्रित और अनजाना इस्तेमाल। ऐसे में आप चाहें तो इन छोटे बदलावों से फर्क डाल सकते हैं-

  • अपने मोबाइल का Auto-play बंद करें।
  • जरूरत हो तभी वीडियो देखें।
  • बैकग्राउंड स्ट्रीमिंग कम करें।
  • अनावश्यक डेटा इस्तेमाल से बचें।
  • स्क्रीन टाइम लिमिट सेट करें।
  • छोटे कदम मिलकर बड़ा Environmental Impact कम कर सकते हैं।

हम अक्सर सोचते हैं कि पर्यावरण सिर्फ पेड़-पौधों, नदियों और प्रदूषण से जुड़ा है… लेकिन अब सच यह है कि आपकी स्क्रीन का हर स्क्रॉल भी पर्यावरण को प्रभावित करता है। Digital lifestyle भी अब Climate change का हिस्सा बन चुका है। तो अगली बार जब आप “बस एक और Reel” देखें… थोड़ा रुककर सोचिए क्या यह सिर्फ आपका समय खर्च कर रहा है या धरती का भी?