नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभी पत्नी आलिया के आरोपों से उबर भी नहीं पाए थे कि उनकी भतीजी साशा ने उनके भाई मीनाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली के जामिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले के बाद नवाजुद्दीन को पहले से ही तलाक का नोटिस भेज चुकीं वाइफ आलिया का रिएक्शन आया है।

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभी पत्नी आलिया के आरोपों से उबर भी नहीं पाए थे कि उनकी भतीजी साशा ने उनके भाई मीनाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली के जामिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले के बाद नवाजुद्दीन को पहले से ही तलाक का नोटिस भेज चुकीं वाइफ आलिया का रिएक्शन आया है। आलिया का कहना है कि ये तो कुछ भी नहीं है। अभी तो और बड़े खुलासे होने वाले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

आलिया उर्फ अंजना ने नवाजुद्दीन पर निशाना साधते हुए लिखा, ये तो महज शुरुआत है अभी तो बहुत सारे खुलासे होंगे। क्योंकि सिर्फ मैं ही नहीं हूं, जो खामोशी से सबकुछ सह रही हूं। देखते हैं आखिर पैसे से कितनी सच्चाई खरीद पाएंगे और अब ये किसे रिश्वत देंगे?

Scroll to load tweet…

बता दें कि नवाजुद्दीन की भतीजी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस बारे में उसने नवाज से भी बात की थी मगर वो अपने भाई का पक्ष लेते रहे। इस पर आलिया ने लिखा, 'इस जुर्म के बारे में किसे पता था और वो खामोश रहा, अब समय बताएगा। देखते हैं आखिर कौन जुर्म के लिए सजा पाएगा और कौन ना बताने के लिए। एक बच्चे की सुरक्षा और जिंदगी किसी की प्रतिष्ठा से कहीं ज्यादा अहम है। दुख इस बात का है कि बच्ची को बिना किसी मदद खुदके लिए खड़ा होना पड़ा।

नवाजुद्दीन की भतीजी ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया कि तब वो महज 9 साल की थी, जब उसके साथ चाचा ने ज्यादती की। बचपन में नवाज की भतीजी को बहुत टॉर्चर किया गया। बच्‍ची थी तो यह समझ नहीं पा रही थी कि वो उनके अंकल हैं, लेकिन जब वो बड़ी हुईं तो उन्हें एहसास हुआ कि यह अलग तरह का टच था। उनके साथ हिंसा भी हुई।