द कश्मीर फाइल्स वो फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा करके रख दिया था। फिल्म के डायरेक्ट विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने हाल ही में बॉलीवुड में बन रहे रीमेक और सीक्वल को लेकर बाती की। साथ ही उन्होंने ये सवाल भी उठाया कि क्या हमारे पास नया कंटेंट नहीं बचा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) इन दिन बॉलीवुड के दिग्गजों पर निशाना साध रहे है। आमिर खान (Aamir Khan) की लाल सिंह चड्ढा से लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जयेशबाई जोरदार और अब 9 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के मेकर्स पर तंज कस रहे है। अब उनकी पत्नी पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) भी इस बहस में कूद पड़ी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो फिल्मों के रीमेक और सीक्वल से तंग आ गई है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर हमारा ओरिजन कंटेंट कहा चला गया है। बता दें कि ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में पल्लवी ने इस बारे में भी बात की कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कैसी बदली और विकसित हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


50 साल के करियर पर बोली पल्लवी जोशी
पल्लवी जोशी ने कहा इन 50 सालों में काफी कुछ बदल गया है और बदलाव बहुत जरूरी भी है और यह अच्छा भी होता है। आने वाली नई पीढ़ी हमेशा नए हीरोज को देखना चाहती है। वे चाहते है कि नए हीरोज आगे बढ़े। जब हम बढ़े रहे थे तब हम भी यहीं चाहते थे। हम अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर को देखना चाहते थे, ये हमारे लिए आइडल रहे है। कई सालों तक हमने इन्हें देखा। यहां तक की मिस्टर बच्चन को तो लोगों ने अस्वीकार कर दिया था, लेकिन वो फिर से ऊपर उठेऔर पूरी से एक अलग रूप में आने में सफल रहे। वे अब भी कई किरदारों को बहुत ही शानदार तरीके से निभाते है। इसके बाद शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान आए, वो यंग थे और लोगों ने उन्हें पसंद करना शुरू किया। और इस तरह वे पब्लिक के हीरो बन गए। अब नई जनरेशन आ गई है और वो नए हीरोज चाहती है। आप देखें कार्तिक आर्यन और उन्हीं के तरह के हीरोज अचानक आ गए। दर्शक हमेशा एक जैसी चीजें पसंद नहीं करती है। 


द कश्मीर फाइल्स को मिले नेशनल अवॉर्ड
पल्लवी जोशी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है कि मैं काफी निराश हो जाऊंगी। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स को पल्लवी के पति विवेद अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में खुद पल्लवी भी थी और उनके साथ अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार भी थे। 

ये भी पढ़ें
अवैध शादी को लेकर बदनाम हुई नुसरत जहां का सामने आया सबसे सेक्सी लुक, बवाल मचा रही बोल्ड PHOTOS

प्रेग्रेंसी की नुमाइश कर फंसी 43 साल की एक्ट्रेस, उधर पैबंद लगे कपड़ों में दिखी कपूर खानदान की बहू

42 साल पहले शक्ति कपूर ने इतने लाख का कर्ज लेकर खरीदा था जो अपार्टमेंट वो अंदर से दिखता है ऐसा, PHOTOS

कौन है Cuttputlli में अक्षय कुमार की कड़क बॉस SHO परमार, जो बिना वर्दी दिखती है इतनी हॉट और SEXY

क्यों 400 करोड़ की Brahmastra को बताया जा रहा सबसे महंगी मूवी, हैरान कर देगी रणबीर कपूर की FEES

SEXY लुक में BAR में पार्टी करने पहुंची काजोल की बेटी, नशे में धुत्त खुशी कपूर के लड़खड़ाए कदम, PHOTOS