छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इस रैकेट की लंबे वक्त से शिकायत मिल रही थी।


महासमुंद, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इस रैकेट की लंबे वक्त से शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने जब घटनास्थल पर दबिश दी तो मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। हालांकि जहां छापेमारी की गई है। वह एरिया इसके लिए जाना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रैकेट से जुड़ी एक महिला कोलकाता की
दरअसल, यह रैकेट महासमुंद जिले के तुमगांव क्षेत्र में चल रहा था। जहां बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की। जिन 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक कोलकाता की रहने वाली है। पांचों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह रैकेट व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था।

28 लोगों पर हुई कार्रवाई
तुमगांव थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया कि, इस एरिया से हमको काफी दिनों से इस मामले की शिकायतें मिल रहीं थी। उन्होंने बताया कि तुमगांव में पीटा एक्ट लागू है। जिसके चलते अब तक 28 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। अगर आगे भी कोई ऐसी हालत में पकड़ा जाता है तो वह भी हिरासत में होगा।