देश में कोरोना संक्रमण (corona virus) के नए मामलों में भारी गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार 3 लाख के ऊपर केस आ रहे थे, लेकिन बीते दिन ये 2.55 लाख पर आ गए। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 15.52% हो गई है। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 162.92 करोड़ पार हो गया है। 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 162.92 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • भारत में एक्टिव केस इस समय 22,36,842 हैं
  • सक्रिय मामले 5.62% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 93.15 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 2,67,753 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 3,70,71,898 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 2,55,874 नए मामले दर्ज किए
  • दैनिक सकारात्मकता दर 15.52% है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 17.17% है
  • अब तक 71.88 करोड़ कुल परीक्षणहुए; पिछले 24 घंटों में किए गए 16,49,108 टेस्ट किए गए

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण (corona virus) के नए मामलों में भारी गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार 3 लाख के ऊपर केस आ रहे थे, लेकिन बीते दिन ये 2.55 लाख पर आ गए। इससे पहले यही आंकड़ा 3.06 लाख था, जो एक दिन पहले से 8 प्रतिशत कम था। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 15.52% हो गई है। इससे पहले यह 20.75% था। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 162.92 करोड़ पार हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में कोरोना संक्रमण, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग की स्थिति
पिछले 24 घंटों में 62 लाख से अधिक खुराक (62,29,956) वैक्सीन खुराक के प्रशासन के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 162.92 करोड़ (1,62,92,09,308) से अधिक हो गया है। यह 1,77,12,517 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

पिछले 24 घंटों में 2,67,753 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 3,70,71,898 हो गई है। नतीजतन भारत की रिकवरी रेट 93.15% है।

पिछले 24 घंटे में 2,55,874 नए मामले सामने आए हैं। भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 22,36,842 हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 5.62% हैं।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,49,108 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 71.88 करोड़ (71,88,02,433) कुल परीक्षण किए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 17.17% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 15.52% बताई गई है।

राज्यों के पास अभी भी 13.42 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 162.97 करोड़ (1,62,97,18,725) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 13.42 करोड़ से अधिक (13,42,75,821) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें उपयोग किया जाना है।

यह भी पढ़ें
PMRBP विजेताओं से रूबरू हुए PM मोदी, 'वोकल फॉर लोकल' की अपील-'भविष्य में भारत में बने प्रॉडक्ट्स ही खरीदें'
Schools Re opening : यूपी, MP, बिहार, पंजाब समेत किस राज्य में कब तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें, क्या है तैयारी
WHO के संकेत, यूरोप में जल्द हो सकता है Covid 19 महामारी का अंत; लेकिन भारत के लिए अगले 2 हफ्ते खतरनाक