सारी दुनिया में हाहाकार मचाने वाले कोरोना संक्रमण (corona virus) को लेकर अब राहत की खबरें भी आने लगी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने संकेत दिए हैं कि संभावना है कि जल्द इस महामारी का यूरोप में अंत हो सकता है। 

नई दिल्ली. दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आए कोरोना वायरस (corona virus) को लेकर लगातार रिसर्च जारी हैं। अब एक राहतभरी खबर सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने संकेत दिए हैं कि संभावना है कि जल्द इस महामारी का यूरोप में अंत हो सकता है। इसकी वजह कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) माना जा रहा है। क्योंकि कहा जा रहा है कि इस वैरिएंट के चलते महाद्वीप की करीब 60 प्रतिशत आबादी संक्रमित हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह कहा WHO ने
WHO यूरोप के निदेशक हैंस क्लूज(Hans Kluge) ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि कोरोना ने ओमिक्रोन के साथ एक नए फेज में प्रवेश किया है। जब यह यूरोप की 60 प्रतिशत आबादी को संक्रमित कर लेगा, तब इसका अंत शुरू हो जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वायरस के उत्परिवर्तित(Mutate) होने की क्षमता के कारण इससे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

डेल्टा की तुलना में कम घातक
हालांकि यह पहले ही साबित हो चुका है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन पिछले साल संक्रमण की दूसरी लहर की वजह बने डेल्टा के मुकाबले कम घातक है। डेल्टा के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ गया था। यूरोप इस समय ओमिक्रोन की चपेट में है।

भारत में 14 दिनों में आएगा पीक
इधर भारत में 6 फरवरी तक कोरोना की तीसरी लहर का पीक आने की आशंका है। IIT मद्रास की एक स्टडी में दावा किया गया कि संक्रमण दर बतानी वाली R वैल्यू 14 से 21 जनवरी के बीच 2.2 से घटकर 1.57 रह गई है। ऐसे में तीसरी लहर के अगले 15 दिन में पीक पर पहुंचने का अनुमान है। दुनिया में ओमिक्रोन का प्रभाव कम हो रहा है, लेकिन भारत में इसका ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। इस बीच यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने संकेत दिया है कि करीब 40 अन्य देशों में नवीनतम संस्करण बीए.2 (New Sub Variant BA.2) का पता चला है।

यह भी पढ़ें
Vaccine Update : स्पुतनिक V का दावा - फाइजर की तुलना में यह ओमीक्रोन के खिलाफ दो गुना ज्यादा असरदार
कोरोना : ब्रिटेन सहित 40 देशों में मिला 'ओमिक्रोन बीए.2' वेरिएंट का मामला, WHO ने दी ये प्रतिक्रिया
Coronavirus : क्या बच्चों को गंभीर ओमाीक्रोन संक्रमण होने का है खतरा?, विशेषज्ञों ने दिया ये जवाब