COVID 19 UPDATE: भारत में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दिन नए मामले बढ़कर 8000 को पार कर गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.92 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस बढ़कर 0.09% हो गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.69% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीन ड्राइव के तहत अब तक 194.92 करोड़ डोज राज्यों को भेजी जा चुकी हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 40,370 पर है
  • एक्टिव केस 0.09% हैं
  • रिकवरी रेट अभी 98.69% है
  • पिछले 24 घंटों में 4,216 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,48,308 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 8,329 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41% है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.75%
  • देश में अब तक 85.45 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, पिछले 24 घंटों में 3,44,994 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: एक्सपर्ट ने पहले ही अलर्ट किया था कि जून में कोरोना के केस बढ़ेगे, वो डेटा दिखाई देने लगा है। नए मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन नए मामले बढ़कर 8000 को पार कर गए हैं। जबकि इससे पहले के दिन में यही डेटा 7500 के करीब था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.92 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस बढ़कर 0.09% हो गए हैं, जो एक दिन पहले 0.08% थे। रिकवरी रेट और घटकर 98.69% पर आ गई है। इससे पहले के दिन यह 98.70% थी। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 194.92 Cr: भारत में वैक्सीनेशन का डिटेल्स
11 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 194.92 करोड़ (1,94,92,71,111) से अधिक हो गया है। इसे 2,49,83,454 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। बता दें कि 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। इसके तहत अब तक 3.50 करोड़ (3,50,34,278) से अधिक बच्चों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 40,370 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.09% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.69% है। पिछले 24 घंटों में 4,216 मरीज ठीक हुए। इस तरह रिकवर हुए पेशेंट्स (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या अब 4,26,48,308 है। पिछले 24 घंटे में 8,329 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,44,994 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.45 करोड़ (85,45,43,282) कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.75% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41% बताई गई है।

देश के विभिन्न राज्यों के पास इस समय वैक्सीन की 14.03 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद हैं
केंद्र सरकार के मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे खरीदी कैटेगरी के तहत अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 14.03 करोड़ (14,03,82,730) से अधिक बिना इस्तेमाल की हुईं COVID वैक्सीन डोज अभी भी इनके पास मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें
इस फार्म का अंडा और चिकन खाते है एमएस धोनी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Swimming जानें से पहले और बाद में क्या खाएं, जिससे तेजी से कम हो वजन, जानें एक्सपर्ट की राय