देश में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में मामूली उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। बीते दिन नए केस कम होकर 2400 के करीब मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.27 करोड़ डोज के ऊपर निकल गया है। एक दिन में करीब 5,82,775 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं। 

  • राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 219.27 करोड़ वैक्सीन डोज (94.95 करोड़ दूसरी डोज और 21.81 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 5,82,775 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 26,618 पर है
  • सक्रिय मामले 0.06% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है
  • पिछले 24 घंटों में 2,378 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,70,935 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 2,430 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01% है ,जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.07% है
  • देश में अब तक 89.83 करोड़ टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 2,41,707 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना वायरस को लेकर खतरा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। हालांकि हेल्थ डिपार्टमेंट ने त्यौहारों के मद्देनजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी है। देश में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में मामूली उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है।बीते दिन नए केस कम होकर 2400 के करीब मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219.27 करोड़ डोज के ऊपर निकल गया है। एक दिन में करीब 5,82,775 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 219.27 Cr: देश में कोरोन वैक्सीनेशन की डिटेल्स
15 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 219.27 करोड़ (2,19,27,15,971) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.11 करोड़ (4,11,33,467) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और अन्य डिटेल्स
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 26,618 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 2,378 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,70,935 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,430 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कुल 2,41,707 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.83 करोड़ (89,83,57,195) टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.07% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
Southwest Monsoon: जाते-जाते पलटी बारिश, असम में फिर बुरा हाल, जानिए किन राज्यों में क्या है अलर्ट
हॉस्पिटल की छत पर लाशों के ढेर, हॉरर फिल्मों से अधिक खौफनाक मंजर, तस्वीरें देखकर लोगों ने लिखा- RIP humanity
तुर्की में कोयला खदान में भीषण ब्लास्ट, 900 फीट गहराई में फंसे मजदूर, 25 की मौत, देखें 10 Shocking Photos