देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के केस कम दर्ज किए गए हैं। बीते दिन कोरोना संक्रमण के 3,900 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.52 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.09% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.73% हो गई है। 

  • नेशनलवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 218.52 करोड़ वैक्सीन डोज (94.84 करोड़ दूसरी डोज और 21.19 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई गई हैं
  • पिछले 24 घंटों में 34,21,962 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 39,583 है
  • सक्रिय मामले 0.09% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.73% है
  • पिछले 24 घंटों में 5,096 मरीज ठीक होने से रिकवरी बढ़कर 4,40,19,095 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 3,947 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.23% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.44% है
  • अब तक देश में 89.50 करोड़ कोरोना टेस्ट हुए हैं; पिछले 24 घंटों में 3,20,734 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: भारत में संक्रमण के मामलों में फिर गिरावट आई है। बीते दिन कोरोना संक्रमण के 3,900 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले यही आंकड़ा 4,200 के ऊपर था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.52 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.09% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.73% हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 218.52 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
30 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 218.17 करोड़ (2,18,52,16,710) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 4.10 करोड़ (4,10,15,565) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 39,583 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.09% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.73% है। पिछले 24 घंटों में 5,096 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,19,095 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3,947 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 3,20,734 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.50 करोड़ (89,50,54,503) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.44% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.23% बताई गई है।

राज्यों के पास 2.40 करोड़ से एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 203.42 करोड़ (2,03,42,87,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 2.40 करोड़ (2,40,46,140) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
अच्छा तो हम चलते हैं: भारत को 7% अधिक बारिश देकर साउथ-वेस्ट मानसून विदा, जाानिए किन राज्य में कितना गिरा पानी
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पाकिस्तान में आई बाढ़ की ये डरावनी तस्वीर, ये है वजह