भारत में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर 5000 के ऊपर नए मामले मिले हैं। जबकि पिछले दिनों यही आंकड़ा 4000 के नीचे चला गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 217.11 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। इस समय एक्टिव केस महज  0.10% हैं।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 217.11 करोड़ वैक्सीन डोज (94.72 करोड़ दूसरी डोज और 19.95 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं।
  • पिछले 24 घंटों में 15,85,343 डोज दी गईं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 46,342 है
  • सक्रिय मामले 0.10% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है
  • पिछले 24 घंटों में 5,291 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,78,271 हो गई
  • पिछले 24 घंटे में 5,443 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.61% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट1.73% है
  • देश में अब तक 89.27 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,39,062 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: देश में एक बार फिर कोरोना के नए मामले 5000 के ऊपर चले गए हैं। पिछले दिनों यही आंकड़ा 4000 के नीचे चला गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 217.11 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 217.11 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
22 सितंबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 217.11 करोड़ (2,17,11,36,934) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.08 करोड़ (4,08,74,582) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 46,342 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.10% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 5,291 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या अब 4,39,78,271 है। पिछले 24 घंटे में 5,443 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 3,39,062 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.27 करोड़ (89,27,28,070) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.73% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.61% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 3.56 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज उपलब्ध
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 203.45 करोड़ (2,03,45,30,125) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई हो रही है। 3.56 करोड़ (3,56,67,110) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
क्या है लंपी वायरस, कैसे फैलता है? आखिर इंसानों के लिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी, जानें सबकुछ
जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक कचरा जैसे मुद्दे पर कल PM मोदी करेंगे सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से चर्चा