देश में कोरोना वायरस के मामलों में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 2000 के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.80 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.08% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.74% हो गई है।

  • राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 218.80 करोड़ वैक्सीन डोज (94.87 करोड़ दूसरी डोज और 21.43 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 3,44,525 डोज लगाई गईं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(पॉजिटिव केस) वर्तमान में 34,598 पर हैं
  • सक्रिय मामले 0.08% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.74% है
  • पिछले 24 घंटों में 3,481 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,36,152 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 1,968 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 0.94% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.29% है
  • अब तक देश में 89.59 करोड़ टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 2,09,801 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दिन भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 2000 के नीचे चले गए हैं। जबकि इससे एक दिन पहले यही आंकड़ा 3000 के ऊपर था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.80 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.08% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.74% हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 218.80 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
4अक्टूबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 218.80 करोड़ (2,18,80,50,600) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 4.10 करोड़ (4,10,44,847) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 34,598 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.08% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.74% है। पिछले 24 घंटों में 3,481 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,36,152 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,968 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 2,09,801 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.59 करोड़ (89,59,58,696) टेस्ट कर लिए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.29% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.94% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
Good News: भारत में जल्द दौड़ेंगी 400 वंदेभारत ट्रेनें, 200 रेलवे स्टेशनों का होने जा रहा कायाकल्प
Weather Report: 5 अक्टूबर से फिर कई राज्यों में पानी का दौर,ओडिशा, झारखंड, केरल में भारी बारिश के आसार