COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण की स्पीड में फिर से उछाल आया है। बीते दिन नए मामले बढ़कर 5000 को पार कर गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.43 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.07% हैं। रिकवरी रेट 98.72% पर पहुंच गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनलवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 194.43 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत में एक्टिव केस इस समय 28,857 हैं
  • एक्टिव मामले 0.07% हैं
  • रिकवरी रेट वर्तमान में 98.72% है
  • पिछले 24 घंटों में 3,345 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,36,710 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 5,233 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.67% है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.12% है
  • अब तक किए 85.35 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में किए गए 3,13,361 टेस्ट हुए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना के नए मामले 5000 को पार कर गए हैं। जबकि इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 3700 के करीब था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.43 करोड़ को पार कर चुका है। प्रॉपर वैक्सीनेशन होने से अभी तक कोई गंभीर खतरा नजर नहीं आया है। हां, एक्टिव केस जरूर बढ़कर 0.07% हो गए हैं। रिकवरी रेट 98.72% पर पहुंच गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Corona Vaccination Coverage exceeds 194.43 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीन का डेटा
8 जून सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का COVID-19 वैक्सीन कवरेज 194.43 करोड़ (1,94,43,26,416) को पार कर गया है। यह 2,48,41,726 सेशंस के जरिये पूरा किया गया जहां तक 12-14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को COVID-19 वैक्सीन की बात है, तो यह कैम्पेन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। इस दौरान अब तक 3.46 करोड़ (3,46,80,050) से अधिक टीनएजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई थी।

भारत में इस समय एक्टिव केस और नए मामले
भारत में इस समय एक्टिव केस 28,857 हैं। एक्टिव केस अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.07% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 3,345 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या अब 4,26,36,710 है। पिछले 24 घंटे में 5,233 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,13,361 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.35 करोड़ (85,35,22,623) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.12% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.67% बताई गई है।

राज्यों/केंद्र शासित राज्यों के पास 14.48 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 14.48 करोड़ से अधिक (14,48,56,780) बिना इस्तेमाल COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास
World Brain tumor day: ब्रेन ट्यूमर के इन 7 लक्षणों को न करें अनदेखा, जानें क्या है इस बीमारी का इलाज