02:55 PM (IST) Nov 25
लैथम और विलियम्सन ने दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीत लिया है। भारत ने पहले 306 रन बनाए लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार 94 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं टॉम लैथम ने नाबाद 145 रन बनाए और न्यूजीलैंड की टीम को 7 विकेट से बड़ी जीत दिला दी।

 

02:44 PM (IST) Nov 25
जीत के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए

न्यूजीलैंड की टीम को जीतने के लिए सिर्फ 11 रनों की जरूरत है जबकि 4 ओवर अभी शेष हैं।

02:30 PM (IST) Nov 25
42 बॉल पर 42 रनों की दरकार

न्यूजीलैंड की टीम ने गेम में वापसी कर ली है और अब जीत के लिए अंतिम 42 गेंद पर सिर्फ 42 रन बनाने की जरूरत है।

02:16 PM (IST) Nov 25
टॉम लैथम ने ठोंकी तूफानी सेंचुरी

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टाम लैथम ने शानदार सेंचुरी जड़ दी है। लैथम ने सिर्फ 76 गेंद पर 100 बना दिए हैं। पारी के 40वें ओवर ने लैथम ने कुल 25 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

 

01:58 PM (IST) Nov 25
न्यूजीलैंड की टीम 200 के पार

भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार पारी खेली है और न्यूजीलैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया है। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 200 रन बना लिए हैं जबकि उनके सिर्फ 3 विकेट ही गिरे हैं।

01:46 PM (IST) Nov 25
केन विलियम्सन और लाथम की हाफ सेंचुरी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के बाद लाथम ने भी हाफ सेंचुरी जड़ दी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 35वें ओवर में 184 रन है। जबकि उनके सिर्फ 3 विकेट गिरे हैं।

01:30 PM (IST) Nov 25
31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 151 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने 31 ओवर के बाद 151 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियम्सन हाफ सेंचुरी बनाकर खेल रहे हैं। वहीं लाथम ने बढ़िया साथ निभाया है।

01:07 PM (IST) Nov 25
26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के 124 रन

न्यूजीलैंड की टीम भारत के 306 रनों का पीछा कर रही है। 3 विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दबाव में दिखी लेकिन कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 26 ओवर में 124 रन बनाए हैं।

12:41 PM (IST) Nov 25
डेरेल मिचेल का विकेट ऑउट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम 306 रनों का पीछा कर रही है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। उमरान मलिक ने दूसरा विकेट चटकाया है।

12:34 PM (IST) Nov 25
डेवॉन कॉनव ऑउट हुए

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट भी गिर गया है और डेवॉन कॉनवे उमरान मलिक का शिकार बन गए हैं। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर के बाद 2 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं।

 

12:08 PM (IST) Nov 25
12 ओवर में बने 50 रन

न्यूजीलैंड की टीम पर भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा कायम किया है और न्यूजीलैंड के 50 रन 12 ओवर के बाद बने हैं। कप्तान केन विलियम्सन और कॉनवे इस वक्त बैटिंग कर रहे हैं।

11:52 AM (IST) Nov 25
न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में बनाए 36 रन

भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं।

 

11:17 AM (IST) Nov 25
न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू

भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बैटिंग शुरू कर दी है। फिन एलन और डेवॉन कॉनवे की जोड़ी ओपनिंग के लिए उतरी है।

 

10:44 AM (IST) Nov 25
भारत ने बनाए 306 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 306 रन बना लिए हैं। टीम के तीन खिलाड़ियों ने हाफ सेंचुरी जड़ी है। वांशिंगटन सुंदर ने लास्ट के ओवर्स में बढ़िया बैटिंग की है।

 

10:39 AM (IST) Nov 25
श्रेयस अय्यर ने बनाए 80 रन

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 80 रन बनाए और 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच ऑउट हो गए।

10:21 AM (IST) Nov 25
संजू सैमसन 36 रन बनाकर ऑउट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में 46वें ओवर में संजू सैमसन 38 गेंद पर 36 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। उनकी जगह वाशिंग्टन सुंदर बैटिंग करने उतरे हैं।

10:15 AM (IST) Nov 25
45 ओवर के बाद भारत के 248 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में 45 ओवर खत्म हो चुके हैं और भारत ने 4 विकेट पर 248 रन बना लिए हैं।

09:56 AM (IST) Nov 25
200 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में टीम इंडिया ने 37 ओवर के बाद 212 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।

09:42 AM (IST) Nov 25
37 ओवर में बने 184 रन

भारतीय टीम के 4 विकेट गिर चुके हैं और श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 37 ओवर में 184 रन बना लिए हैं।

09:23 AM (IST) Nov 25
सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर ऑउट हो गए

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने पारी के 33वें ओवर में दो विकेट लिए हैं। पहले रिषभ पंत को क्लीन बोल्ड किया और दो गेंद के बाद ही सूर्यकुमार यादव को स्लिप कर कैच ऑउट करा दिया है। भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 160 रन पर 4 विकेट है।