भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीत लिया है। भारत ने पहले 306 रन बनाए लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार 94 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं टॉम लैथम ने नाबाद 145 रन बनाए और न्यूजीलैंड की टीम को 7 विकेट से बड़ी जीत दिला दी।
- Home
- Sports
- Cricket
- IND V/S NZ 1st ODI: टॉम लैथम की तूफानी सेंचुरी, विलियम्सन का कमाल, न्यूजीलैंड ने जीता मैच
IND V/S NZ 1st ODI: टॉम लैथम की तूफानी सेंचुरी, विलियम्सन का कमाल, न्यूजीलैंड ने जीता मैच

India V/S New Zealand 1st ODI Updates. भारत बनाम न्यूजीलैंड के खेला गया पहला मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीत लिया है। भारत ने पहल बैटिंग करते हुए 306 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम ने शानदार सेंचुरी जड़ी और कप्तान केन विलियम्सन के साथ 221 रनों की बड़ी साझेदारी करके टीम मैच जीता दिया। टॉम लैथम ने नॉट ऑउट 145 रन बनाए जबकि कप्तान केन विलियम्सन ने 94 रनों की नॉट ऑउट पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से बाहर निकले। न्यूजीलैंड ने पहला वनडे मैच 7 विकेट से जीत लिया है।
लैथम और विलियम्सन ने दिलाई जीत
जीत के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए
न्यूजीलैंड की टीम को जीतने के लिए सिर्फ 11 रनों की जरूरत है जबकि 4 ओवर अभी शेष हैं।
42 बॉल पर 42 रनों की दरकार
न्यूजीलैंड की टीम ने गेम में वापसी कर ली है और अब जीत के लिए अंतिम 42 गेंद पर सिर्फ 42 रन बनाने की जरूरत है।
टॉम लैथम ने ठोंकी तूफानी सेंचुरी
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टाम लैथम ने शानदार सेंचुरी जड़ दी है। लैथम ने सिर्फ 76 गेंद पर 100 बना दिए हैं। पारी के 40वें ओवर ने लैथम ने कुल 25 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।
न्यूजीलैंड की टीम 200 के पार
भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार पारी खेली है और न्यूजीलैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया है। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 200 रन बना लिए हैं जबकि उनके सिर्फ 3 विकेट ही गिरे हैं।
केन विलियम्सन और लाथम की हाफ सेंचुरी
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के बाद लाथम ने भी हाफ सेंचुरी जड़ दी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 35वें ओवर में 184 रन है। जबकि उनके सिर्फ 3 विकेट गिरे हैं।
31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 151 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने 31 ओवर के बाद 151 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियम्सन हाफ सेंचुरी बनाकर खेल रहे हैं। वहीं लाथम ने बढ़िया साथ निभाया है।
26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के 124 रन
न्यूजीलैंड की टीम भारत के 306 रनों का पीछा कर रही है। 3 विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दबाव में दिखी लेकिन कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 26 ओवर में 124 रन बनाए हैं।
डेरेल मिचेल का विकेट ऑउट
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम 306 रनों का पीछा कर रही है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। उमरान मलिक ने दूसरा विकेट चटकाया है।
डेवॉन कॉनव ऑउट हुए
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट भी गिर गया है और डेवॉन कॉनवे उमरान मलिक का शिकार बन गए हैं। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर के बाद 2 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं।
12 ओवर में बने 50 रन
न्यूजीलैंड की टीम पर भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा कायम किया है और न्यूजीलैंड के 50 रन 12 ओवर के बाद बने हैं। कप्तान केन विलियम्सन और कॉनवे इस वक्त बैटिंग कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में बनाए 36 रन
भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू
भारत के 306 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बैटिंग शुरू कर दी है। फिन एलन और डेवॉन कॉनवे की जोड़ी ओपनिंग के लिए उतरी है।
भारत ने बनाए 306 रन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 306 रन बना लिए हैं। टीम के तीन खिलाड़ियों ने हाफ सेंचुरी जड़ी है। वांशिंगटन सुंदर ने लास्ट के ओवर्स में बढ़िया बैटिंग की है।
श्रेयस अय्यर ने बनाए 80 रन
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 80 रन बनाए और 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच ऑउट हो गए।
संजू सैमसन 36 रन बनाकर ऑउट
भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में 46वें ओवर में संजू सैमसन 38 गेंद पर 36 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। उनकी जगह वाशिंग्टन सुंदर बैटिंग करने उतरे हैं।
45 ओवर के बाद भारत के 248 रन
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में 45 ओवर खत्म हो चुके हैं और भारत ने 4 विकेट पर 248 रन बना लिए हैं।
200 के पार पहुंचा भारत का स्कोर
भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में टीम इंडिया ने 37 ओवर के बाद 212 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
37 ओवर में बने 184 रन
भारतीय टीम के 4 विकेट गिर चुके हैं और श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 37 ओवर में 184 रन बना लिए हैं।
सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर ऑउट हो गए
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने पारी के 33वें ओवर में दो विकेट लिए हैं। पहले रिषभ पंत को क्लीन बोल्ड किया और दो गेंद के बाद ही सूर्यकुमार यादव को स्लिप कर कैच ऑउट करा दिया है। भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 160 रन पर 4 विकेट है।