04:05 PM (IST) Nov 20

भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया

भारत के 191 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 65 रनों से जीत लिया है।

Scroll to load tweet…
03:58 PM (IST) Nov 20

मोहम्मद सिराज ने भी लिए 2 विकेट

भारत के खिलाफ बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम की हालत खराब है। युजवेंद्र चहल के बाद मोहम्मद सिराज ने भी दो विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम 18वें ओवर में 125 रन पर 8 विकेट खो दिए हैं।

Scroll to load tweet…
03:40 PM (IST) Nov 20

युजवेंद्र चहल ने चटकाए 2 विकेट

न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवर में 97 रन बनाए हैं और 5 विकेट खो दिया है। युजवेंद्र चहल ने पारी में दूसरा विकेट लिया है और जेम्स नीशम को ईशान किशन के हाथों कैच ऑउट करा दिया है।

Scroll to load tweet…
03:30 PM (IST) Nov 20

दीपक हुड्डा ने डेरेल मिचेल को ऑउट किया

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का चौथा विकेट गिर गया है। दीपक हुड्डा ने डेरेल मिचेल का विकेट लिया है। 13 ओवर में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अंतिम 7 ओवर्स में 104 रनों की जरूरत है।

03:22 PM (IST) Nov 20

ग्लेन फिलिप्स को युजी ने किया बोल्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को युजवेंद्र चहल ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। न्यूजीलैंड ने 69 रन पर तीसरा विकेट गंवा दिया है।

Scroll to load tweet…
03:04 PM (IST) Nov 20

56 रन पर दूसरा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड की टीम 192 रनों का पीछा कर रही है लेकिन 9वें ओवर के पहली गेंद पर उनका दूसरा विकेट गिर गया है।

02:24 PM (IST) Nov 20

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह के हाथों कैच करा दिया।

02:09 PM (IST) Nov 20

टिम साउदी ने बनाई हैट्रिक

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में 19वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने जहां 22 रन बटोरे, वहीं 20वें ओवर में टिम साउदी ने शानदार हैट्रिक बनाई। साउदी ने हार्दिक पंड्या, दीपक हुडा और वाशिंगटन सुंदर का विकेट हासिल किया।

02:05 PM (IST) Nov 20

13 बॉल पर 13 रन बनाकर हार्दिक ऑउट

19.3 बॉल पर भारत ने चौथा विकेट खो दिया है। दीपक हुड्डा भी अगली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे हैं। भारत का स्कोर 190 रन पर 5 विकेट हो गया है।

02:01 PM (IST) Nov 20

सूर्यकुमार यादव की तूफानी सेंचुरी

सूर्यकुमार ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 51 गेंद पर 111 रन बना डाले हैं। भारत ने 19 ओवर के बाद 186 रन बना लिए हैं।

01:57 PM (IST) Nov 20

हाफ सेंचुरी के बाद शतक के करीब सूर्या

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 18.1 ओवर में 168 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 47 गेंद पर 93 रन बना चुके हैं।

01:46 PM (IST) Nov 20

सूर्यकुमार यादव की हाफ सेंचुरी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने फिर से धमाकेदार पारी खेली है। सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों पर 50 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने 16 ओवर में 128 रन बना लिए हैं।

Scroll to load tweet…
01:32 PM (IST) Nov 20

12वें ओवर में भारत के 100 रन पूरे हुए

भारतीय टीम ने 12वें ओवर में 100 रन बना लिए हैं लेकिन श्रेयस अय्यर हिट विकेट हो गए हैं।

Scroll to load tweet…
01:18 PM (IST) Nov 20

ईशान किशन का विकेट गिरा

टीम इंडिया के ओपनर बैट्समैन ईशान किशन 36 रन बनाकर ऑउट हो चुके हैं। भारत का स्कोर 73 रन पर दो विकेट है।

Scroll to load tweet…
01:04 PM (IST) Nov 20

बारिश खत्म हुई, दोबारा चालू हुआ मैच

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में बारिश ने खलल डाला लेकिन करीब आधे घंटे के बाद मैच फिर से शुरू हो चुका है।

12:38 PM (IST) Nov 20

बारिश की वजह से मैच रूका

भारतीय टीम के ओपनर ईशान किशन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। तभी बारिश आ गई और मैच रोका।

Scroll to load tweet…
12:29 PM (IST) Nov 20

रिषभ पंत 6 रन बनाकर ऑउट हुए

टीम इंडिया के ओपनर रिषभ पंत 6 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। भारत ने अपना पहला विकेट 36 रन के स्कोर पर खो दिया है।

Scroll to load tweet…
12:27 PM (IST) Nov 20

भारत ने 4 ओवर में बनाए 30 रन

टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन और रिषभ पंत ने टीम अच्छी शुरूआत दी है और दोनों ने बिना विकेट खोए 30 रनों की पार्टनशिप कर ली है।

Scroll to load tweet…
12:09 PM (IST) Nov 20

टॉस जीतकर बॉलिंग कर रहा न्यूजीलैंड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता है और पहले बॉलिंग कर रहा है। टीम इंडिया में यह खिलाड़ी खेल रहे हैं।

Scroll to load tweet…