04:23 PM (IST) Nov 22
भारत ने जीती सीरीज

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया है और टीम इंडिया ने यह सीरीज 1-0 से जीत ली है।

 

03:24 PM (IST) Nov 22
बारिश की वजह से खेल रूक गया है

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी तीसरे टी20 मुकाबले में बारिश ने फिर से खलल डाल दी है। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 75 रन है। 

 

03:13 PM (IST) Nov 22
टीम इंडिया मुश्किल में फंसी

टीम इंडिया का चौथा विकेट भी गिर गया है और सूर्यकुमार यादव ईश सोढ़ी की गेंद पर कैच ऑउट हो गए हैं।

 

03:07 PM (IST) Nov 22
कप्तान हार्दिक पंड्या ने संभाला मोर्चा

भारतीय टीम के 3 ओवर में ही 3 विकेट गिर गए जिसके बाद टीम दबाव में आ गई। इसके बाद क्रीज पर पहुंचे हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ अटैक करके टीम को दबाव से बाहर निकाला। पहले 5 ओवर में टीम इंडिया ने 50 रन बना लिए हैं।

 

02:51 PM (IST) Nov 22
रिषभ पंत 11 रन बनाकर ऑउट

टीम इंडिया का दूसरा विकेट भी गिर गया है क्योंकि रिषभ पंत सिर्फ 11 रन बनाकर ऑउट हो चुके हैं।

02:48 PM (IST) Nov 22
टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा

टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन 10 रन बनाकर ऑउट हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर पहुंचे हैं।

 

02:24 PM (IST) Nov 22
न्यूजीलैंड की टीम 160 रन पर ऑलआउट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 19.4 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 4-4 विकेट लिए। 1 विकेट रन ऑउट हुआ जबकि हर्षल पटेल ने 20वें ओवर में टिम साउदी को क्लीन बोल्ड करके न्यूजीलैंड की पारी खत्म कर दी। एक समय न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन आखिरी 7 विकेट सिर्फ 14 रनों पर गिर गए।

02:18 PM (IST) Nov 22
सिराज ने किया रन ऑउट

19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। वहीं सिराज के डायरेक्ट थ्रो पर तीसरा विकेट भी गिरा। न्यूजीलैंड ने 149 रन पर लगातार 4 विकेट खो दिए हैं। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 9 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं।

02:15 PM (IST) Nov 22
सिराज-अर्शदीप के 4-4 विकेट

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 4-4 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 19वें ओवर में 149 रन है।

02:07 PM (IST) Nov 22
सिराज ने झटका तीसरा विकेट

मोहम्मद सिराज ने जेम्स नीशम को रिषभ पंत के हाथों कैच ऑउट करा दिया है। न्यूजीलैंड 17.1 ओवर में 147 रन पर पर 5 विकेट खो दिए हैं।

01:58 PM (IST) Nov 22
ग्लेन फिलिप्स ऑउट हुए

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट ले लिया है। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार कैच पकड़कर ग्लेन की पारी खत्म की।

 

01:53 PM (IST) Nov 22
फिलिप्स की भी हाफ सेंचुरी

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 31 गेंद पर 50 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 15 ओवर के बाद 129 रन बना लिए हैं।

 

01:49 PM (IST) Nov 22
न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में 120 रन बनाए

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉनवे ने हाफ सेंचुरी ठोंक दी है और ग्लेन फिलिप्स भी 47 रन बना चुके हैं। दोनों की बैटिंग के दम पर न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में 120 रन बना लिए हैं।

 

01:30 PM (IST) Nov 22
न्यूजीलैंड के 10 ओवर में 75 रन बने

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। विकेटकीपर कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर मौजूद हैं।

 

01:11 PM (IST) Nov 22
सिराज ने चैपमैन को ऑउट किया

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच में मोहम्मद सिराज ने दूसरा विकेट हासिल कर लिया है।

 

01:05 PM (IST) Nov 22
न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

टीम इंडिया टॉस हारने के बाद गेंदबाजी कर रही है और अर्शदीप सिंह ने पहला विकेट चटका दिया है। न्यूजीलैंड ने 5 ओवर की समाप्ति पर 44 रन बना लिए हैं।

 

12:13 PM (IST) Nov 22
टीम इंडिया में 1 बदलाव

भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को मौका दिया गया है। यह है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन।

 

12:12 PM (IST) Nov 22
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, पहले करेगा बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

 

11:44 AM (IST) Nov 22
नेपियर में बारिश की वजह से टॉस में देरी

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच में भी बारिश हो रही है और इसी वजह से टॉस में देरी हो रही है।

 

11:31 AM (IST) Nov 22
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कुछ ही देर बाद नेपियर में खेला जाएगा।