09:23 PM (IST) Jan 10
भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया

भारत के 373 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी 306 रनों पर खत्म हुई। कप्तान दसुन शनाका ने शानदार 108 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को हरा से नहीं बचा पाए।

 

08:38 PM (IST) Jan 10
हार्दिक ने लिया अपना पहला विकेट

भारतीय बॉलर्स ने श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा दिया है।

 

08:01 PM (IST) Jan 10
7वां विकेट उमरान के नाम

उमरान मलिक ने श्रीलंका का 7वां विकेट चटका दिया है। स्कोर 179 रन है और 7 विकेट गिर चुके हैं।

07:59 PM (IST) Jan 10
दो छक्के जड़कर हसरंगा आउट

युजवेंद्र चहल की गेंद पर लगातार 2 छ्क्के मारकर वनिंदु हसरंगा उन्हीं का शिकार हो गए हैं और श्रीलंका ने 6ठां विकेट गंवा दिया है।

07:52 PM (IST) Jan 10
पथुम निसांका 72 रन पर आउट

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सेट बल्लेबाज पथुम निसांका को 72 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया है। मैच में उमरान का यह पहला विकेट है जबकि भारतीय टीम का 5वां विकेट है। श्रीलंका का स्कोर 31वें ओवर में 164 रन है।

07:32 PM (IST) Jan 10
धनंजय डिसील्वा 47 रन पर आउट

भारतीय टीम ने श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा दिया है। धनंजय डिसिल्वा को मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया है। श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 141 रन है।

07:14 PM (IST) Jan 10
21 ओवर के बाद 111 रन

भारत के 373 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 21 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं।

 

06:50 PM (IST) Jan 10
उमरान ने लिया विकेट

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने चरित असलंका को विकेट के पीछे कैच करा दिया है। श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 64 रन है।

 

06:31 PM (IST) Jan 10
10 ओवर में 38 रन बने

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में श्रीलंका की टीम 373 रनों का पीछा कर रही है और श्रीलंका ने 10 ओवर में 38 रन बना लिए हैं।

06:11 PM (IST) Jan 10
0 पर आउट हुए कुसल मेंडिस

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के कुसल मेंडिस के 0 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 23 रन है।

 

06:03 PM (IST) Jan 10
अविष्का फर्नांडो का विकेट गिरा

भारत के 374 रनों का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम का पहला विकेट 19 रनों पर गिर चुका है। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट करा दिया है।

 

05:15 PM (IST) Jan 10
भारत ने 50 ओवर में बनाए 373 रन

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजी की पारी खत्म हो चुकी है। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए और श्रीलंका को 374 रनों का टार्गेट दिया है। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 113 रन बनाए। रोहित शर्मा 83 और शुभमन गिल ने 70 रनों की पारियां खेली।

 

05:06 PM (IST) Jan 10
विराट कोहली 113 रन बनाए

श्रीलंका के खिलाफ भारत के बल्लेबाज विराट कोहली 113 रन बनाकर आउट हो चुके हैं और 49वें ओवर में भारत का स्कोर 364 रन है।

 

04:55 PM (IST) Jan 10
विराट कोहली ने जड़ा शतक

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 80 गेंद पर 100 रन बना लिए हैं और भारत का स्कोर 350 के करीब पहुंच गया है।

 

04:44 PM (IST) Jan 10
हार्दिक पंड्या 14 रन बनाकर आउट

भारत बनाम श्रीलंका के बीच भारत का 5वां विकेट गिर गया है। टीम इंडिया का स्कोर 45वें ओवर में 330 रन है। विराट कोहली 91 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

 

04:26 PM (IST) Jan 10
39 रन पर केएल राहुल आउट

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 303 रन है। अभी 9 ओवर का गेम बचा है।

 

04:24 PM (IST) Jan 10
41वें ओवर में 300 के पार स्कोर

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में भारत का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है।

04:06 PM (IST) Jan 10
विराट कोहली की हाफ सेंचुरी

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है। विराट कोहली ने 48 गेंद पर छक्का मारकर हाफ सेंचुरी बना ली है।

 

03:48 PM (IST) Jan 10
28 रन बनाकर अय्यर आउट

भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर चुका है और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 31 ओवर के बाद 3 विकेट पर 218 रन है।

 

03:34 PM (IST) Jan 10
27 ओवर में भारत 200 के पार

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में भारत का स्कोर 2 विकेट के बाद 200 के पार पहुंच गया है। 27 ओवर का मैच खत्म हो चुका है और अभी 23 ओवर की गेंदबाजी बाकी है।