10:28 PM (IST) Nov 08
भारतीय टीम ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का समापन, नामीबिया को 9 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) के अपने अंतिम मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने नामीबिया क्रिकेट टीम (Namibia Cricket Team) को 9 विकेट से हरा दिया। ओपनर रोहित शर्मा भारतीय पारी के हीरो रहे। उन्होंने 151 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में ही 56 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जमाए।

10:25 PM (IST) Nov 08
केएल राहुल ने जमाया टी20 करियर का 15वां अर्धशतक

ओपनर केएल राहुल ने अपने टी20 करियर का 15वां अर्धशतक जमा दिया है। राहुल ने 144 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान रोहित ने 3 चौके और 2 छक्के भी जमाए। दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

10:12 PM (IST) Nov 08
भारतीय पारी के 100 रन पूरे

भारतीय पारी के 100 रन पूरे हो गए हैं। केएल राहुल 36 और सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

10:03 PM (IST) Nov 08
10 ओवर का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 87/1

भारतीय पारी के 10 ओवर का खेल पूरा हो गया है। केएल राहुल 30 और सूर्यकुमार यादव शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

10:00 PM (IST) Nov 08
भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा 56 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम का पहला विकेट गिर गया है। ओपनर रोहित शर्मा 36 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के जमाए। भारत का स्कोर 86/1, ओवर 9.5

09:52 PM (IST) Nov 08
रोहित शर्मा ने जमाया टी20 करियर का 24वां अर्धशतक

ओपनर रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर का 24वां अर्धशतक जमा दिया है। रोहित ने 161 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के भी जमाए। दूसरे छोर पर केएल राहुल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:40 PM (IST) Nov 08
5 ओवर का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 44/0

भारतीय पारी के 5 ओवर पूरे हो गए हैं। 5 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 44 रन हो गया है। रोहित शर्मा 37 रन और केएल राहुल 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

09:29 PM (IST) Nov 08
टी20 अंरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के 3000 रन पूरे

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा से पहले भारत के विराट कोहली (3227 रन) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (3115 रन) ही इस मुकाम तक पहंच पाए हैं। 

09:17 PM (IST) Nov 08
भारतीय पारी की शुरुआत

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय पारी की शुरुआत की। नामीबिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत रूबेन ट्रम्पेलमैन ने की। नामीबिया ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 133 रनों का लक्ष्य रखा है। 

08:58 PM (IST) Nov 08
नामीबिया ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 133 रनों का लक्ष्य

नामीबिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के सामने जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। टीम की ओर से डेविड वेस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा ओपनर स्टिफन बार्ड ने 21 रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा 3-3 विकेट लेने में कामयाब रहे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खाते में 2 विकेट आए। 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय बने रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित अब तक 43 कैच ले चुके हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं इन दोनों ने ही टी20 में 42-42 कैच लिए हैं।  

08:54 PM (IST) Nov 08
नामीबिया का आठवां विकेट गिरा

नामीबिया टीम का आठवां विकेट गिर गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा की गेंद पर डेविड वेस रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। नामीबिया का स्कोर 117/8, 18.5 ओवर 

08:42 PM (IST) Nov 08
नामीबिया पारी के 100 रन पूरे

नामीबिया पारी के 100 रन पूरे हो गए हैं। नामीबिया ने 16.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। नामीबिया की ओर से वीजा 21 रन और फ्राइलिंक 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:38 PM (IST) Nov 08
नामीबिया का सातवां विकेट गिरा

नामीबिया टीम का सातवां विकेट गिर गया है। जेन ग्रीन एक गेंद खेलकर शून्य के स्कोर पर आउट हुए। ग्रीन को रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड आउट किया। नामीबिया का स्कोर 94/7, ओवर 15.4 

08:36 PM (IST) Nov 08
नामीबिया का छठा विकेट गिरा, 15 ओवर का खेल भी पूरा

नामीबिया टीम का छठा विकेट गिर गया है। स्पिनर रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाज जेजे स्मिथ को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर चलता किया। स्मिथ ने 9 गेंदों में 9 रन बनाए। नामीबिया का स्कोर 93/6, ओवर 15 

08:26 PM (IST) Nov 08
नामीबिया का पांचवां विकेट गिरा

नामीबिया टीम को पांचवा झटका लगा है। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कप्तान गेरहार्ड इरास्मस पंत को कैच दे बैठे। गेरहार्ड ने 20 गेंदों में 12 रन बनाए। टीम का स्कोर 72/5, 12.3 ओवर

08:16 PM (IST) Nov 08
10 ओवर का खेल समाप्त, नामीबिया का स्कोर 51/4

नामीबिया पारी के दस ओवर का खेल समाप्त हो गया है। टीम स्कोर 51/4 हो गया है। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 4 और डेविड वेस 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:12 PM (IST) Nov 08
नामीबिया का चौथा विकेट गिरा

नामीबिया का चौथा विकेट गिर गया है। जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 5 रन बनाकर रविचन्द्र अश्विन का शिकार बने। नामीबिया का स्कोर 9.1 ओवर में 4 विकेट पर 47 हो गया है। 

08:04 PM (IST) Nov 08
नामीबिया का तीसरा विकेट गिरा

नामीबिया का तीसरा विकेट गिर गया है। स्टिफन बार्ड 21 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने। नामीबिया का स्कोर 39/3 हो गया है। 

सुपर 12 में नामीबिया द्वारा पावर प्ले में बनाए गए बेस्ट स्कोर:

29/1 खिलाफ स्कॉटलैंड
29/3 खिलाफ अफगानिस्तान
34/1 खिलाफ पाकिस्तान
36/0 खिलाफ न्यूजीलैंड
34/2 खिलाफ भारत

07:57 PM (IST) Nov 08
नामीबिया का दूसरा विकेट गिरा

34 के स्कोर पर नामीबिया को दूसरा झटका लगा है। रविंद्र जडेजा ने क्रैग विलियम्स को शून्य के स्कोर पर स्टंप आउट किया। नए बल्लेबाज के रूप में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस मैदान में। 

07:53 PM (IST) Nov 08
5 ओवर का खेल समाप्त, नामीबिया का स्कोर 33/1

5 ओवर के खेल की समाप्ति पर नामीबिया का स्कोर 33/1 रन हो गया है। स्टिफन बार्ड 15 और क्रेग विलियम्स 0 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। माइकल वैन लिंगेन 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पहला विकेट लिया। 

Read more Articles on