09:57 PM (IST) Nov 05

नेट रन रेट हुआ बेहतर

इस जीत के साथ टीम इंडिया का रन रेट +1.619 हो गया है। लगातार दो जीत के साथ टीम इंडिया के चार मैचों के बाद चार अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान चार मैचों में आठ अंक और +1.065 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। न्यूजीलैंड रन रेट के मामले में पीछे है, लेकिन अंक के मामले में भारत से आगे है। कीवी टीम के चार मैचों के बाद छह अंक हैं। उसका नेट रन रेट +1.277 है। वहीं, भारत तीसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान +1.481 के नेट रन रेट और चार अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

09:54 PM (IST) Nov 05

39 बॉल में अचीव किया टारगेट

भारत ने सुपर-12 के अपने चौथे मैच में स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब सभी भारतीय फैंस की नजरें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सात नवंबर को होने वाले मैच पर टिकी होंगी।

09:51 PM (IST) Nov 05

राहुल ने 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

इस ओवर में केएल राहुल ने बढ़िया बल्लेबाजी की और पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का लगाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर राहुल ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल कैच आउट हो गए। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 4 रन चाहिए. 6 ओवर के बाद स्कोर 82/2

09:42 PM (IST) Nov 05

भारत का पहला विकेट गिरा

70 रन पर भारत को पहला झटका लगा। टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाने के बाद रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ब्रैडली व्हील ने आउट किया। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/1 है। राहुल 14 गेंदों पर 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। विराट कोहली उनका साथ निभाने मैदान पर पहुंचे हैं।

09:41 PM (IST) Nov 05

50 रन पूरे

भारत ने 50 रन रोहित शर्मा ने चौके से पूरे किए. रोहित ने सफयान शरीफ के पारी के चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़ा और टीम का स्कोर 53 रन पहुंचा दिया।

09:34 PM (IST) Nov 05

भारत की धमाकेदार शुरुआत

केएल राहुल ने फिर इस ओवर में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहली गेंद पर चौका लगाया और दूसरी गेंद पर लंबा छक्का जड़ दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने भी चौका लगा दिया। भारत के लिए यह ओवर काफी बढ़िया रहा। 3 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 39/0

09:24 PM (IST) Nov 05

भारत का स्कोर -23/0

रोहित शर्मा और केएल राहुल ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले दो ओवर में 23 रन जोड़ लिए हैं।

09:19 PM (IST) Nov 05

भारत टीम के लिए जरूरी

भारतीय टीम को अपना नेट रन रेट सुधारने के लिए पहले तो यह मैच जीतना होगा। अगर टीम इंडिया 11.2 ओवर में यह लक्ष्य हासिल करती है, तो नेट रन रेट +1.000 हो जाएगा। अगर टीम इंडिया 8.5 (53 गेंद) ओवर में यह मैच जीतती है तो न्यूजीलैंड के नेट रन रेट (+1.277) को पीछे छोड़ देगा। वहीं, अगर भारत 7.1 (43 गेंद) ओवर में लक्ष्य हासिल करता है तो न्यूजीलैंड के साथ-साथ अफगानिस्तान (+1.481) के नेट रन रेट को भी पीछे छोड़ देगा।

09:18 PM (IST) Nov 05

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शुरू की पारी

भारत की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 8 रन जोड़े। भारत को जीत के लिए 86 रनों की जरूरत है।

09:02 PM (IST) Nov 05

85 रन पर सिमटी स्कॉटलैंड की पारी

स्कॉटलैंट की पारी 85 रन पर सिमट गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और पेसर मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने 10 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए जबकि रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला। स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुंसे ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए जबकि माइकल लीस्क ने 21, कैलम मैकलियोड ने 16 और मार्क वॉट ने 14 रन का योगदान दिया। उनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। 

08:54 PM (IST) Nov 05

स्कॉटलैंड को लगा 9वां झटका

स्कॉटलैंड को लगा 9वां झटका। मोहम्मद शमी के पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर कैलम मैकलियोड को 16 रनों परबोल्ड किया। इसके बाद सब्स्टीट्यूट ईशान किशन ने सफयान शरीफ को शून्य पर आउट कर दिया। फिर तीसरी गेंद पर इवांस को भी जीरो पर बोल्ड किया। स्कॉटलैंड के 9 विकेट 81 रन के स्कोर तक गिर गए

08:37 PM (IST) Nov 05

स्कॉटलैंड का 6वां विकेट भी आउट

स्कॉटलैंड का 6वां विकेट गिर गया है। आर अश्विन ने ग्रीव्स को हार्दिक पांड्या के हाथ कैच करा चलता किया। 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कॉटलैंड ने 6 विकेट गंवाकर 64 रन बनाए हैं। कैलम मैकलियोड 

08:27 PM (IST) Nov 05

स्कॉटलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

रविंद्र जडेजा ने स्कॉटलैंड के एक और बल्लेबाज को अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन भेज दिया है। 12 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 60 रन है। 5 विकेट गिर चुके हैं। कैलम मैकलियोड और क्रिस ग्रीव्स क्रीज पर

08:15 PM (IST) Nov 05

10 ओवर का खेल खत्म

10 ओवर के बाद स्कॉटलैंड ने चार विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह शिकंजा कसा हुआ है। दो विकेट जडेजा और एक-एक विकेट बुमराह और शमी ने झटके। कैलम मैकलियोड 6, माइकल लीस्क 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:08 PM (IST) Nov 05

जडेजा का चला जादू

29 पर स्कॉटलैंड का चौथा विकेट गिरा, जडेजा ने एक ओवर में बेरिंग्टन और क्रॉस को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सातवें ओवर में स्कॉटलैंड की टीम को दो झटके दिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर रिची बेरिंग्टन को बोल्ड किया। बेरिंग्टन शून्य पर पवेलियन लौटे। इसके बाद छठे गेंद पर जडेजा ने मैथ्यू क्रॉस को एलबीडब्लू किया। वे 2 रन बना सके।

Scroll to load tweet…

07:56 PM (IST) Nov 05

भारत को दूसरी सफलता

पॉवरप्ले का आखिरी ओवर कैप्टन कोहली ने शमी को थमाया। शमी ने दूसरी ही गेंद पर खतरनाक लग रहे बल्लेबाज मुंसे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। स्कॉटलैंड का स्कोर 27/2

Scroll to load tweet…

07:50 PM (IST) Nov 05

बुमराह ने चहल की बराबरी की

बुमराह ने युजवेंद्र चहल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों 63 विकेट के साथ भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। एक विकेट लेते ही वह यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

07:49 PM (IST) Nov 05

स्कॉटलैंड का स्कोर -25/1

चार ओवर के बाद स्कॉटलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। अश्विन के ओवर में मुंसे ने बैक टू बैक तीन बाउंड्री लगाई। मुंसे 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:46 PM (IST) Nov 05

बुमराम का कमाल, पहला विकेट गिरा

बुमराह ने दूसरे ओवर में स्कॉटलैंड के कप्तान को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 3 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 13 रन। मुंसे और मैथ्यू क्रॉस क्रीज पर

Scroll to load tweet…

07:40 PM (IST) Nov 05

दूसरे ओवर में 5 रन आए

दूसरे ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन हैं। वरुण चक्रवर्ती के ओवर में स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने 5 रन जुटाए। कैप्टन कोएत्जर और जॉर्ज मुंसे क्रीज पर