04:39 PM (IST) Nov 10

भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में इंग्लैंड

टी20 विश्वकप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड की टीम ने जीत लिया है। भारत के 169 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार बैटिंग की और बिना विकेट गंवाए ही 16वें ओवर में यह मुकाबला जीत लिया। टी20 विश्वकप के मैचों में यह भारत की सबसे बड़ी हार है।

Scroll to load tweet…
04:19 PM (IST) Nov 10

कप्तान जोश बटलर ने भी जड़ी फिफ्टी

इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने भी भारत के खिलाफ हाफ सेंचुरी जड़ी है और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया है।

Scroll to load tweet…
04:12 PM (IST) Nov 10

एलेक्स हेल्स ने जड़ी तूफानी हाफ सेंचुरी

इंग्लैंड की टीम के ओपनर एलेक्स हेल्स ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बैटिंग की है। इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए ही 110 रन बना दिए हैं।

Scroll to load tweet…
03:48 PM (IST) Nov 10

बटलर-हेल्स की तेज शुरूआत

टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के 169 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहले 6 ओवर में 68 रन बना लिए हैं। कप्तान बटलर और एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड को तूफानी शुरूआत दी है।

03:09 PM (IST) Nov 10

भारत की पारी समाप्त हुई बने 168 रन

भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। हार्दिक पंड्या ने तूफानी पारी खेली और 5 छक्के जड़े। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए हैं।

03:03 PM (IST) Nov 10

रिषभ पंत रन ऑउट हुए

विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत रन ऑउट हो चुके हैं। भारत ने 19.3 ओवर में 158 रन बनाए हैं।

02:59 PM (IST) Nov 10

हार्दिक पंड्या ने भी हाफ सेंचुरी जड़ी

19 ओवर की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने 156 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या हाफ सेंचुरी बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

02:53 PM (IST) Nov 10

विराट कोहली का एक और अर्धशतक

भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में विराट कोहली ने चौथी हाफ सेंचुरी जड़ी है। विराट ने 50 रन बनाए और जॉर्डन का शिकार बने।

02:21 PM (IST) Nov 10

सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरा

भारतीय टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सिर्फ 14 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। अब हार्दिक पंड्या क्रीज पर पहुंचे हैं। 

Scroll to load tweet…
02:13 PM (IST) Nov 10

भारत ने 10 ओवर में 62 रन बनाए

टीम इंडिया ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव इस वक्त क्रीज पर मौजूद हैं।

02:07 PM (IST) Nov 10

कप्तान रोहित शर्मा कैच ऑउट हुए

भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है और कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 27 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर पहुंच चुके हैं।

Scroll to load tweet…
01:58 PM (IST) Nov 10

पावर प्ले में भारत ने 38 रन बनाए

टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुकाबला चल रहा है। पॉवर प्ले के 6 ओवर में भारत ने 38 रन बनाए हैं और 1 विकेट खोया है।

Scroll to load tweet…
01:50 PM (IST) Nov 10

4 ओवर में भारत के 21 रन बने

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं।

Scroll to load tweet…
01:39 PM (IST) Nov 10

केएल राहुल 5 रन बनाकर ऑउट हो गए

टी20 वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है और ओपनर केएल राहुल सिर्फ 5 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं।

Scroll to load tweet…
01:36 PM (IST) Nov 10

पहली गेंद पर चौके से शुरूआत

टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका मारा और पहले ओवर में 6 रन बनाए हैं।

Scroll to load tweet…
01:10 PM (IST) Nov 10

टीम इंडिया के कप्तान से बड़ी उम्मीदें

भारतीय टीम के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा से इस मैच में बड़ी उम्मीदें हैं। साथ ही टीम में अक्षर पटेल और अश्विन जैसे दो स्पिनर्स भी हैं।

Scroll to load tweet…
01:06 PM (IST) Nov 10

भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी

टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मैच शुरू होने वाला है। टॉस हो चुका है और इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। वहीं टीम इंडिया में रिषभ पंत खेल रहे हैं।

Scroll to load tweet…
12:38 PM (IST) Nov 10

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली

टी20 विश्वकप में दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव पर बड़ा दारोमदार है।

Scroll to load tweet…
12:30 PM (IST) Nov 10

1 बजे होगा दोनों टीमों के बीच टॉस

टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच भारतीय समयानुसार दोहपर 1.30 बजे से खेला जाएगा। 

Scroll to load tweet…