कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उसकी सरकार आने के बाद झुग्गी बस्तियों के लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उसकी सरकार आने के बाद झुग्गी बस्तियों के लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर ’कालकाजी मॉडल’ लागू करेगी और झुग्गी-झोपड़ी के लोगों को उसी इलाके में बेहतरीन फ्लैट बनाकर देगी जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी।

चोपड़ा ने आरोप लगाया कि कालकाजी इलाके में फ्लैट तैयार किए गए, लेकिन आप सरकार इनका आवंटन करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर झुग्गी बस्तियों के लोगों को पक्का मकान दिया जाएगा।

Scroll to load tweet…

दिल्ली विधानसभा चुनाव आगामी आठ फरवरी होगा। नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिंदी ने खबर की हेडिंग के अलावा कुछ भी बदलाव नहीं किया है।)