Surya grahan 2022: सूर्य व चंद्र ग्रहण होना सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं। लेकिन हिंदू धर्म में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। 

उज्जैन. दीपावली पर सूर्य ग्रहण का संयोग कई दशकों में एक बार बनता है। इस बार ऐसा ही संयोग बना है। इस बार 25 अक्टबर को यानी दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण (Surya grahan 2022) होगा और ये भारत में भी दिखाई देगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण के कारण दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा मे एक दिन का अंतर आ रहा है। ये पर्व अब 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। आगे जानिए भारत के किस शहर में सूर्य ग्रहण सबसे पहले दिखाई देगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन जगहों पर दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण?
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आसानी से देखा जा सकेगा। देश के पूर्वी हिस्सों जैसे अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, नगालैंड आदि में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा, क्योंकि इन क्षेत्रों में उस समय सूर्यास्त हो चुका होगा। ग्रहण का समय अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग रहेगा। भारत में सबसे पहले अमृतसर में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा और चेन्नई में सबसे अंत में। आगे जानिए देश के प्रमुख शहरों के हिसाब से सूर्य ग्रहण की स्थिति…

देश के प्रमुख शहरों में सूर्य ग्रहण का समय (solar eclipse Timing in India)
अमृतसर में 4.19 से शुरू 5.48 पर खत्म
लुधियाना 4.22 से शुरू 5.44 पर खत्म
शिमला 4.23 से शुरू 5.39 पर खत्म
दिल्ली में 4.29 से शुरू 5.42 पर खत्म
जयपुर में 4.31 से शुरू 5.49 पर खत्म
उदयपुर 4.35 से शुरू 6.00 पर खत्म
लखनऊ 4.36 से 5.29 तक
अहमदाबाद 4.38 से 6.06 तक
पटना 4.42 से शुरू 5.13 पर खत्म
इंदौर 4.42 से शुरू 5.53 पर खत्म
भोपाल में 4.42 से शुरू 5.46 पर खत्म
मुंबई में 4.49 से शुरू 6.09 पर खत्म
रायपुर में 4.51 से शुरू 5.31 पर खत्म
कोलकाता 4.52 से शुरू 5.03 पर खत्म
चेन्नई 5.14 से शुरू 5.44 पर खत्म


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022: 26अक्टूबर की सुबह तक रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये 6 काम


Surya Grahan 2022: आपके मन में भी है सूर्य ग्रहण को लेकर कोई सवाल तो इन 10 प्वाइंट में जानें उसका जवाब

Surya Grahan 2022: 13 दशक बाद सूर्य ग्रहण पर ग्रहों का अति दुर्लभ योग, 24 घंटे से ज्यादा रहेगा सूतक काल