Aakhri Sawal box office collection: ‘आखिरी सवाल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन शानदार ग्रोथ दिखाई। संजय दत्त की इस फिल्म की कमाई में शनिवार को बड़ा उछाल आया, लेकिन कुल कलेक्शन अब भी उम्मीद से काफी कम है। 30-40 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है।

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी धीमी शुरुआत की। हालांकि, दूसरे दिन इस फिल्म ने इसी के साथ रिलीज हुई साउथ इंडियन फिल्म 'करुप्पु' और 'पति पत्नी और वो 2' के मुकाबले बड़ी ग्रोथ हासिल की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर बनी फिल्म 'आखिरी सवाल' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को पहले दिन के मुकाबले लगभग 82.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। इतनी ग्रोथ इसके साथ रिलीज हुई 'पति पत्नी और वो 2' (दूसरे दिन की ग्रोथ 43.8%) और 'करुप्पु' (दूसरे दिन की 55.8%) भी हासिल नहीं कर सकीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरे दिन 'आखिरी सवाल' ने कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 'आखिरी सवाल' ने भले ही दूसरे दिन 82.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की हो। लेकिन कमाई के आंकड़े देखें तो यह एक करोड़ को भी नहीं छू सके हैं। फिल्म की शनिवार की कमाई 73 लाख रुपए हुई है, जबकि पहले दिन इसने सिर्फ 40 लाख रुपए कमाए थे। फिल्म ने दो दिन में भारत में नेट 1.13 करोड़ रुपए और ग्रॉस 1.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 15 लाख रुपए की ग्रॉस कमाई की है, जिसके चलते दुनियाभर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 2 : 'पति पत्नी और वो 2' हिट या फ्लॉप? दूसरे दिन कैसा रहा हाल

'आखिरी सवाल' का बजट कितना है

'आखिरी सवाल' का डायरेक्शन अभिजीत मोहन वारांग ने किया है। फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त है। मोखिल नंदा मोशन पिक्चर्स और नीम ट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण लगभग 30-40 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म दो दिन में 10 फीसदी बजट भी नहीं निकला है। अगर यही रफ़्तार रही तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर और मेकर्स और भारी भरकम छूना लगाने वाली साबित होगी।

यह भी पढ़ें : Karuppu Collection Day 2: सूर्या-तृषा की 'करुप्पु' ने हिलाया बॉक्स ऑफिस! जानें दूसरे दिन की कमाई

'आखिरी सवाल' की कहानी और स्टार कास्ट

'आखिरी सवाल' में संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी और मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।फिल्म की कहानी एक साधारण कॉलेज डिबेट से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह देशभर में विचारधाराओं की टकराहट का रूप ले लेती है। फिल्म की शुरुआत केरल में दिखाई गई राजनीतिक हिंसा से होती है, जो आगे की पूरी कहानी का माहौल तय करती है।