अजय देवगन ने मां वीणा देवगन के साथ जुहू स्थित लग्जरी बंगला 5 साल के लिए किराये पर दिया है। इससे उन्हें पहले साल हर महीने 16 लाख रुपये मिलेंगे। 5 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के साथ 5 साल में 10.61 करोड़ मिलेंगे।

बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे कामयाब सितारों में से एक हैं। फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ वह प्रोडक्शन, बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। अब एक्टर अपने एक लग्जरी बंगले से भी हर महीने लाखों रुपये कमाने वाले हैं। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें किसी तरह की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

अजय देवगन ने किराये पर दिया लग्जरी बंगला

रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और उनकी मां वीणा देवगन का मुंबई के जुहू स्थित कपूल सीएचएस लिमिटेड में एक लग्जरी बंगला है। अब मां-बेटे ने इस प्रॉपर्टी को किराये पर देने का फैसला किया है। यह बंगला फ्लोरीन हुरेल सलोन्स प्राइवेट लिमिटेड को 5 साल के लिए लीज पर दिया गया है।

हर महीने मिलेंगे 16 लाख रुपये

इस लग्जरी बंगले से अजय देवगन को हर महीने 16 लाख रुपये किराया मिलेगा। यानी सालभर में किराये के तौर पर उन्हें करीब 1.92 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह कमाई उन्हें फिल्मों की शूटिंग किए बिना सिर्फ अपनी प्रॉपर्टी से होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, किराये की रकम हर साल बढ़ेगी। पहले साल में जहां उन्हें 16 लाख रुपये प्रति महीने मिलेंगे, वहीं इसके बाद हर साल किराये में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

5 साल में मिलेंगे 10.61 करोड़ रुपये

5 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के साथ इस बंगले से अजय देवगन को पांच साल में कुल करीब 10.61 करोड़ रुपये किराये के तौर पर मिलने की बात सामने आई है। यानी एक प्रॉपर्टी से मिलने वाली यह रकम अजय की कमाई में एक और बड़ा जरिया जोड़ देगी। अगर साल के हिसाब से देखें तो पहले साल 16 लाख रुपये प्रति महीने के हिसाब से करीब 1.92 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके बाद किराया बढ़ता जाएगा और पांचवें साल तक मासिक किराया करीब 18.7 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाएगा।

और पढ़ें: इमरान हाशमी क्या निभाएंगे महमूद का रोल? आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर एक्टर ने दिया जवाब

अजय देवगन की नेटवर्थ

अजय देवगन की कुल नेटवर्थ करीब 427 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उनकी कमाई फिल्मों के अलावा प्रोडक्शन, बिजनेस, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट से होती है। मुंबई के जुहू में उनका आलीशान ‘शिवशक्ति’ बंगला है, जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा अजय और काजोल के पास लंदन में करीब 54 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी और मुंबई में कई कमर्शियल संपत्तियां भी बताई जाती हैं।

और पढ़ें: 15 अगस्त का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? ‘गदर 2’ से ‘स्त्री 2’ तक, इन फिल्मों ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई