Drishyam 4 Coming Soon?: ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत मलयालम फिल्म से हुई थी, जिसमें मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया। बाद में इसी कहानी का हिंदी रीमेक अजय देवगन के साथ बनाया गया। लेकिन तीसरे पार्ट में दोनों वर्जन की कहानी एक जैसी नहीं है।
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस और कानून के सामने नई मुश्किलों का सामना करता नजर आएगा। फिल्म के ट्रेलर ने भी सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। इसी बीच अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ के बाद इस फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।
क्या ‘दृश्यम 3’ के बाद बनेगी ‘दृश्यम 4’?
अजय देवगन ने साफ संकेत दिया है कि हिंदी फ्रेंचाइजी की कहानी ‘दृश्यम 3’ के साथ खत्म करने की तैयारी है। यानी फिलहाल ‘दृश्यम 4’ को लेकर कोई प्लान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी ‘दृश्यम 3’ को कहानी का फाइनल पार्ट माना जा रहा है। यह बात इसलिए भी खास है क्योंकि फैंस लंबे समय से सोच रहे थे कि अगर मलयालम वर्जन में आगे कहानी बढ़ती है, तो क्या अजय देवगन वाला हिंदी वर्जन भी उसी दिशा में जाएगा।
और पढ़ें - Sunny Deol का रामायण में दिखेगा आग सीक्वेंस, 2 महीने में तैयार हुआ ये ग्रैंड सीन
Mohanlal की ‘Drishyam 3’ से अलग होगी हिंदी कहानी
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत मलयालम फिल्म से हुई थी, जिसमें मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया। बाद में इसी कहानी का हिंदी रीमेक अजय देवगन के साथ बनाया गया। लेकिन तीसरे पार्ट में दोनों वर्जन की कहानी एक जैसी नहीं है। अजय देवगन के मुताबिक, हिंदी ‘दृश्यम 3’ की कहानी मलयालम वर्जन से पूरी तरह अलग है। यही वजह है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर टीम ने काफी लंबा वक्त लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, कहानी को डेवलप करने में ढाई साल से ज्यादा समय लगाया गया, ताकि विजय सालगांवकर की कहानी को एक अलग और मजबूत क्लाइमैक्स दिया जा सके।

अजय देवगन चाहते हैं कि Mohanlal देखें हिंदी फिल्म
अजय देवगन ने मलयालम ‘दृश्यम’ के मेकर्स के प्रति अपना सम्मान भी जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि वह चाहते हैं कि मोहनलाल और डायरेक्टर जीतू जोसेफ हिंदी ‘दृश्यम 3’ को देखें और अपनी राय दें। अजय के लिए यह सिर्फ एक रीमेक फ्रेंचाइजी नहीं है, बल्कि उस ओरिजिनल टीम के काम का सम्मान भी है, जिसने ‘दृश्यम’ जैसी कहानी को बनाया। इसलिए हिंदी वर्जन की अलग कहानी को लेकर भी वह ओरिजिनल मेकर्स की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं।
‘दृश्यम 3’ में क्या होगा नया?
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं। तब्बू भी मीरा देशमुख के रोल में नजर आएंगी। इस बार कहानी में जयदीप अहलावत की एंट्री ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विजय और उसके परिवार के सामने पुराने केस से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर खड़ी हो रही हैं। मीरा देशमुख भी अपने परिवार से जुड़े मामले का बदला लेने के लिए पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आती हैं।
और पढ़ें - सुशांत सिंह के पोस्टमॉर्टम स्टाफ का दावा, बोले- ‘मौत से पहले 2-3 बार गला दबाया गया’
‘दृश्यम 3’ का टाइटल ही दे रहा है बड़ा हिंट
फिल्म का पूरा टाइटल ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रखा गया है। ‘द कन्क्लूजन’ यानी निष्कर्ष या कहानी का समापन। ऐसे में टाइटल भी इस बात की ओर इशारा करता है कि मेकर्स विजय सालगांवकर की कहानी को तीसरे पार्ट में एक मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं। यानी अगर फिल्म के मेकर्स अपनी मौजूदा प्लानिंग पर कायम रहते हैं, तो दर्शकों को विजय की कहानी का जवाब तीसरे पार्ट में ही मिल सकता है। अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है।
