MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • एक्शन स्पाई में फीकी पड़ी आलिया भट्ट, 8 साल पहले जासूस बनकर जीत लिया था दिल

एक्शन स्पाई में फीकी पड़ी आलिया भट्ट, 8 साल पहले जासूस बनकर जीत लिया था दिल

'अल्फा' में एक्शन अवतार के बावजूद आलिया भट्ट दर्शकों का दिल जीतने में पिछड़ती दिख रही हैं, जबकि 2018 की 'राजी' आज भी उनके सबसे यादगार किरदारों में गिनी जाती है। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 04 2026, 04:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

आलिया भट्ट अलग-अलग किरदार को निभाने के लिए जानी जाती हैं। रोमांटिक और इमोशनल किरदारों में जहां उन्होंने एक मुकाम बना लिया है, वहीं एक्शन जॉनर में अभी कदम रखा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अल्फा' से एक्शन स्पाई की भूमिका में दिखीं। वो दमदार एक्शन करती दिखीं, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अभी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। फिल्म समीक्षक और दर्शकों का मानना है कि एक्शन के मामले में फिल्म का स्केल बड़ा था, लेकिन कहानी और इमोशनल कनेक्शन कमजोर पड़ गया। बिना एक्शन के आलिया ने 8 साल पहले जासूस बनकर लोगों का दिल जीत लिया था। 'राजी' की वो तस्वीर आज भी लोगों की जहन में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

'अल्फा' में दिखा एक्शन, लेकिन कहानी थी कमजोर

'अल्फा' में आलिया भट्ट ने पहली बार बड़े पैमाने पर फुल-फ्लेज्ड एक्शन रोल निभाया। फिल्म में उन्होंने कठिन स्टंट किए और एक नई स्क्रीन इमेज पेश करने की कोशिश की। हालांकि शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स से यह साफ हुआ कि सिर्फ एक्शन किसी फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं बन सकता। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का विजुअल स्केल अच्छा है, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और इमोशनल गहराई की कमी के कारण दर्शकों से वह जुड़ाव नहीं बन पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

35
Image Credit : instagram

'राजी' ने बिना शोर-शराबे के बना दिया था सुपरस्टार

साल 2018 में रिलीज हुई 'राजी' आलिया भट्ट के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया ने सहमत खान नाम की एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था, जो शादी के बाद पाकिस्तान जाकर देश के लिए खुफिया जानकारी जुटाती है। फिल्म में न तो बड़े एक्शन सीन थे और न ही मसाला एंटरटेनमेंट। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी, निर्देशन और आलिया का संयमित अभिनय था। उन्होंने अपने चेहरे के भाव, डायलॉग्स अदायगी और इमोशनल दृश्यों से दर्शकों पर गहरा छाप छोड़ा।

45
Image Credit : instagram

बॉक्स ऑफिस पर भी 'राजी' रही बड़ी विजेता

करीब 35-40 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'राजी' ने भारत में लगभग 123 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 190 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। यह उस दौर की सबसे सफल महिला-केंद्रित फिल्मों में शामिल रही। फिल्म को आलोचकों से शानदार रिव्यू मिले और आलिया भट्ट को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ अभिनय में से एक माना गया। उन्हें इस फिल्म के लिए कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स भी मिले।

और पढ़ें: 'बिकिनी और इंटीमेट सीन को हमेशा बोला..'काजल अग्रवाल ने फिल्म मेकर्स का खोला राज

55
Image Credit : instagram

आलिया भट्ट की यादगार हिट फिल्में

आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई सफल और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्में दी हैं। इनमें प्रमुख हैं—

  • राजी (2018)
  • गंगूबाई काठियावाड़ी (2022)
  • ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा (2022)
  • डियर जिंदगी (2016)
  • बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)
  • 2 स्टेट्स (2014)

इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि आलिया को बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद अदाकाराओं में शामिल कर दिया।

और पढ़ें: 'मेल स्टार्स से डरते हैं AD,फीमेल एक्टर्स को लेते हैं...', कृति सेनन का बड़ा खुलासा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hanuman Ansh का एक और कारनामा, CM योगी ने की विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव सत्य से मुलाकात
Recommended image2
Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस में 4 फीमेल कंटेस्टेंट नॉमिनेट, कौन होगा पहले हफ्ते बाहर?
Recommended image3
Bigg Boss 20 में ‘भाभी’ शब्द पर मचा बवाल! आम्रपाली दुबे हुईं परेशान, मांगनी पड़ी माफी
Recommended image4
'हैवान' से पहले अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 6 फिल्मों का कैसा रहा हाल? जानें हिट और फ्लॉप का रिकॉर्ड
Recommended image5
Mirzapur The Movie Collection Day 5: मंगलवार को भी चला 'मिर्ज़ापुर' का भौकाल, कर डाली इतनी कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved