आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गणेश विसर्जन में परिवार संग पहुंचे। वायरल वीडियो में आलिया गणेश जी की ओर चेहरा करके पीछे चलती दिखीं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर रिचुअल और बेटी का चेहरा छिपाने की बहस छिड़ी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 18 सितंबर को गणपति विसर्जन किया। नीतू कपूर भी उनके साथ थी। वहीं, आलिया अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आईं। पैपराजी भी इस मौके पर वहां पहुंचे थे। एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ पोज देते दिखें। इसके बाद वो मुड़कर जाने लगें, लेकिन आलिया गणेश जी की ओर चेहरा किए हुए पीछे की तरफ चलती दिखीं। इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आ रही है।

आलिया के पीछे चलने पर क्यों हो रही चर्चा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर गणेश जी की प्रतिमा लेकर पैपराजी के साथ पोज दे रहे हैं। नीतू कपूर और आलिया भट्ट भी उनके साथ खड़े हैं। इसके बाद वो वापस बप्पा को लेकर मुड़ते हैं। लेकिन आलिया मुड़ती नहीं है, बल्कि बेटी को लेकर बप्पा की तरह ही फेस करके उल्टा चलती हैं।आलिया का अपनी बेटी का चेहरा पैपराजी से दूसरी तरफ रखना भी वीडियो में नजर आता है। इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस व्यवहार को अलग-अलग तरीके से देखा।

एक यूजर ने बताया गणपति के प्रति सम्मान

@bekhayalime नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सच में यह बहुत सुंदर है कि कैसे आलिया भट्ट बिना पीठ किए पीछे की ओर चलती हैं, क्योंकि गणपति बप्पा उनकी तरफ देख रहे हैं। यह छोटी सी बात दिखाती है कि रणबीर और आलिया सच में रीति-रिवाजों का कितना सम्मान करते हैं।'

Scroll to load tweet…

कुछ लोगों ने बेटी का चेहरा छिपाने की बात कही

वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अलग एंगल से देखा। कई यूजर ने लिखा कि आलिया रिचुअल्स नहीं फॉलो कर रही हैं, बल्कि अपनी बेटी का चेहरा पैपराजी से छुपा रही हैं। एक यूजर ने इसे असुरक्षित भी बताया और कहा कि पीछे की तरफ चलते हुए बैलेंस बिगड़ने का खतरा हो सकता है। यानी एक ही वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग नजरिए देखने को मिल रहे हैं। आप वीडियो देखकर अपनी राय बना सकते हैं कि आपको आलिया का यह कदम गणपति बप्पा के प्रति सम्मान से जुड़ा लगता है या बेटी को पैपराजी से दूर रखने की कोशिश।

और पढ़ें: Ambani Ganpati: अंबानी के गणपति जश्न में सितारों का मेला, Antilia में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा

आलिया भट्ट का वर्क प्रोफाइल

आलिया भट्ट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में काम किया। एक्टिंग के साथ वह फिल्म प्रोडक्शन में भी एक्टिव हैं।

और पढ़ें: 'खा लेता तो मर नहीं जाता', 'रामायण' के राम रणबीर कपूर ने किया प्रसाद खाने से मना तो भड़क उठे लोग!