- Home
- Entertainment
- 'कभी बाहों में भरकर, तो कभी किस करके', आलिया ने ऐसे किया रणबीर कपूर को बर्थ डे विश, 5 Photos देख फैंस बोलें-उफ्फ
'कभी बाहों में भरकर, तो कभी किस करके', आलिया ने ऐसे किया रणबीर कपूर को बर्थ डे विश, 5 Photos देख फैंस बोलें-उफ्फ
रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने खास तस्वीरों के साथ उन्हें बर्थडे विश किया। पोस्ट में कपल के रोमांटिक पलों के अलावा बेटी राहा और परिवार की खूबसूरत यादों की झलक भी दिखी। आप भी देखिए अनदेखी 5 तस्वीरें।

रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर पत्नी आलिया भट्ट ने उन्हें सोशल मीडिया पर बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया। आलिया ने रणबीर के साथ अपनी कई अनसीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कपल का रोमांटिक अंदाज और परिवार के खूबसूरत पल नजर आए।

रणबीर की गोद में बैठीं आलिया
आलिया की शेयर की गई तस्वीरों में पहली फोटो ने खास ध्यान खींचा। इसमें रणबीर आलिया की गोद में बैठे नजर आए और दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते दिखाई दिए। कपल की यह तस्वीर उनके बीच की बॉन्डिंग दिखाती है।
रेस्त्रां में रोमांटिक मूमेंट
इसके बाद एक तस्वीर में दोनों किसी रेस्टोरेंट में साथ नजर आए। जिसमें रणबीर कपूर स्माइल करते दिख रहे हैं। वहीं, आलिया का बैक दिख रहा है। जबकि दूसरी तस्वीर में एक्टर रोड पर खड़ा ऊपर देख रहा है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि आलिया उन्हें ऊपर से कैप्चर कर रही हैं।
सेल्फी मूमेंट
आलिया ने रणबीर कपूर के बर्थ डे विश में इस फोटो को भी शामिल किया। दोनों सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर के गाल में रेड कलर का निशान है, मानों आलिया ने उन्हें प्यारी सी किस दी हो। आपको क्या लगता है?
राहा के साथ दिखा फैमिली मोमेंट
आलिया की इस पोस्ट में उनकी बेटी राहा की भी प्यारी झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में रणबीर बेटी राहा के साथ नजर आए। इसके अलावा पोस्ट में कपल की शादी के बाद की एक तस्वीर और दोनों की सेल्फी भी शामिल थी। आलिया ने इन तस्वीरों के साथ रणबीर को प्यार से बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क्यूटी।’
और पढ़ें: Love & War: विक्की कौशल का 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक आउट, फैंस बोले- रणबीर-आलिया पर पड़े भारी!
फैंस को पसंद आई आलिया की पोस्ट
आलिया की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया। लोगों ने कपल की तस्वीरों की तारीफ की और खास तौर पर पहली फोटो को पसंद किया। कई यूजर्स ने दोनों की जोड़ी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने उन्हें बेस्ट कपल बोला है। तो कई ने इसे उफ्फ गोल्स माना है। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में साथ काम किया था। फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों ने शादी कर ली। अब यह जोड़ी ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) में भी साथ नजर आएगी। फिल्म में विकी कौशल भी अहम भूमिका में हैं और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
और पढ़ें: 'राम सिर्फ एक रोल नहीं, जिम्मेदारी'...अरुण गोविल के मुरीद हुए रणबीर कपूर, कही ये बड़ी बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।