फिल्मों में इंटिमेट सीन्स अब आम बात हो गई है। शायद ही कोई फिल्म हो, जिसमें अब इस तरह के एक-दो सीन देखने को न मिलें। हालांकि, इस तरह के लवमेकिंग सीन्स की शूटिंग करते वक्त आज भी एक्टर-एक्ट्रेस असहज रहते हैं। इसी से जुड़ा एक डरावना एक्सपीरियंस सीनियर एक्टर ने हाल ही में सुनाया। 

Annu Kapoor on Intimate Scenes: फिल्मों में इंटिमेट सीन की शूटिंग को लेकर आज भी कई बातें छुपाई जाती हैं। हालांकि, वेटरन फिल्म एक्टर अन्नु कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में इंटिमेट सीन की शूटिंग को लेकर एक बेबाक बयान दिया है। उनका कहना है कि कई बार ऐसे सीन शूट करते समय कुछ मेल एक्टर्स अपना कंट्रोल खो बैठते हैं और डायरेक्टर के 'कट' बोलने के बाद भी नहीं रुकते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेट पर हुआ चौंकाने वाला एक्सपीरियंस

अन्नू कपूर ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्ना के यूट्यूब शो में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। अन्नु कपूर ने बताया कि उन्होंने खुद ऐसे हालात देखे हैं, जब इंटिमेट सीन के दौरान एक्टर बहक गया और 'कट' के बाद भी नहीं रुका। उस स्थिति में एक्ट्रेस को खुद को छुड़ाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। अन्नु के मुताबिक, वह एक्ट्रेस इतनी डर गई थी कि 2 दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकलीं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि अगर वह एक्ट्रेस यह इंटरव्यू देखेगी तो उनकी बात का समर्थन करेगी।

'7 खून माफ' और प्रियंका चोपड़ा का अनुभव

अन्नु कपूर ने फिल्म '7 खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक किसिंग सीन था, जिसे लेकर प्रियंका सहज नहीं थीं। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का मानना था कि यह सीन कहानी के लिए जरूरी है और इसे हटाया नहीं जा सकता। अन्नु कपूर ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि प्रियंका इस सीन को लेकर अनकम्फर्टेबल थीं। उन्होंने इस पर कोई विवाद नहीं किया और हमेशा प्रोफेशनल तरीके से काम किया। उनका कहना है कि अगर कोई एक्ट्रेस घबराई हुई लगती है, तो वह सिर्फ यह पूछते हैं कि वह ठीक है या नहीं, ताकि उसे और असहज महसूस न हो।

प्रियंका चोपड़ा के बयान पर अन्नु कपूर की प्रतिक्रिया

एक अन्य इंटरव्यू में अन्नु कपूर ने उस समय को याद किया जब प्रियंका चोपड़ा ने पब्लिकली कहा था कि वह उनके साथ इंटिमेट सीन नहीं करेंगी। इस पर अन्नु ने कहा कि अगर वह फिल्म के हीरो होते, तो शायद प्रियंका को कोई दिक्कत नहीं होती। उन्होंने खुद को साधारण पर्सनैलिटी और लुक्स वाला बताते हुए कहा कि शायद यही वजह रही होगी कि प्रियंका असहज थीं।

अन्नु कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अन्नु कपूर आखिरी बार में Jolly LLB 3 का हिस्सा थे, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीजं हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स की मानें तो अन्नु कपूर जल्द ही पंकज त्रिपाठी और सौरभ शुक्ला के साथ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे।