Asha Bhosle के अंतिम दर्शन करने उमड़ा बॉलीवुड, तस्वीरों में देखें कौन-कौन पहुंचा
मोस्ट पॉपुलर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया था। वे 92 साल की थी। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे होगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सेलेब्स लगातार उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

आशा भोसले का निधन
92 साल की सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उनके अंतिम दर्शन अलग-अलग फील्ड से जुड़े सेलेब्स पहुंच रहे हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस भी उन्हें अंंतिम विदाई देने पहुंचे। बता दें कि आशा ताई का पूरा राज्यकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आशा भोसले के अंतिम दर्शन
बता दें कि आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनका पार्थिव शरीर लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे लाया गया था। इस मौके पर परिवारवाले काफी इमोशनल नजर आए।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle ने की थी 2 शादी, पहले पति थे 15 साल बड़े-दूसरे 6 साल छोटे-दोनों दुनिया में नहीं
रितेश देशमुख और तब्बू
आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने रितेश देशमुख और तब्बू भी पहुंचे। इस मौके पर तब्बू काफी भावुक नजर आईं।
विद्या बालन और उर्मिला मतोंडकर
आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर भी पहुंची। बता दें दोनों एक ही कार में सावर होकर आई थीं।
साई मांजरेकर और विशाल ददलानी
आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने साई मांजरेकर और संगीतकार विशाल ददलानी भी पहुंचे। इस दौरान साई काफी उदास नजर आई।
पत्नी के साथ जावेद अख्तर
आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने गीतकार और राइटर जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी के साथ पहुंचे। बता दें कि दोनों ही आशा ताई के काफी करीब थे।
पत्नी के साथ सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजली के साथ आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस दोनों दोनों काफी उदास नजर आए।
आशा भोसले के परिवारवाले भावुक
आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के दौरान उनके परिवारवाले काफी भावुक नजर आए। खासकर उनकी पोती जनाई। बता दें कि आशा ताई का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle Death: बॉलीवुड में छाया मातम, अक्षय कुमार-हेमा मालिनी ने किया सिंगर को याद
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।