- Home
- Entertainment
- Asha Bhosle ने की थी 2 शादी, पहले पति थे 15 साल बड़े-दूसरे 6 साल छोटे-दोनों दुनिया में नहीं
Asha Bhosle ने की थी 2 शादी, पहले पति थे 15 साल बड़े-दूसरे 6 साल छोटे-दोनों दुनिया में नहीं
आशा भोसले का निधन हो गया है। वे 92 साल की थी। उन्हें शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ होगा।

नहीं रही फेमस सिंगर आशा भोसले
पॉपुलर सिंगर आशा भोसले नहीं रही। उनके चले जाने से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ। सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि आशा ने अपनी लाइफ में दो शादियां की थी। उनके दोनों ही पति अब इस दुनिया में नहीं हैं।
16 साल की उम्र में आशा भोसले ने की थी पहली शादी
आशा भोसले ने अपनी लाइफ में दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने महज 16 साल की उम्र में की थी। उनके पहले पति गणपतराव भोसले उसने 15 साल बड़े थे। इस शादी ने उन्हें 3 बच्चे हैं।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle के इस सुपरहिट गाने में ऐसा क्या था, जिस पर लगाना पड़ा था बैन
पहली शादी में हुई थी आशा भोसले को दिक्कते
आशा भोसले 16 साल की उम्र में 31 साल के गणपत राव से घर से भागकर शादी की थी, लेकिन बाद में उन्हें इस शादी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पति और ससुरवालों ने उन्हें बहुत परेशान किया। आखिरकार दोनों 1960 में दोनों अलग हो गए। इनके पहले का 1966 में निधन हो गया था।
तलाक के 20 साल बाद आशा भोसले की दूसरी शादी
आशा भोसले ने तलाक के बाद अपनी जिंदगी और सिंगिंग पर ध्यान दिया। उन्होंने अकेले 3 बच्चों की परवरिश की। तलाक के 20 साल बाद उन्होंने आरडी बर्मन से दूसरी शादी की। बता दें कि पंचम दा यानी आरडी बर्मन, आशा से 6 साल छोटे थे।
दूसरी शादी में भी आशा भोसले ने झेली जिल्लत
आशा भोसले को दूसरी शादी में भी दिक्कत हुई। दरअसल, आरडी बर्मन की मां आशा के साथ रिश्ते के खिलाफ थी। उन्होंने आशा को कभी भी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। हालांकि, पंचम दा और आशा ने अपने रिश्ते को काफी संभालकर रखा। पंचम दा का 1994 में निधन हो गया था।
आशा भोसले के बच्चों के बारे में
आशा भोसले के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े हेमंत भोसले का 2015 में कैंसर से निधन हो गया। उनकी बेटी वर्षा भोसले ने 2012 में सुसााइड कर लिया था। सबसे छोटे बेटे आनंद भोसले हैं, जो सिंगर के करियर को मैनेज करते थे। उन्होंने बिजनेस और फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई की है।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle की बेटी ने किया था सुसाइड, बेटे की कैंसर हुई मौत-जानें अब फैमिली में कौन-कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।