बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया था। वे 92 साल की थी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान से साथ किया गया। उन्हें अंतिम विदाई फैन्स के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। बता दें कि आशा ताई को बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी। 

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे दमदार आवाज आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। बता दें कि रविवार को 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। सोमवार को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 'आशा ताई अमर रहें' के गूंजते नारों के बीच उनके बेटे आनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आशा भोसले का अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ था। बता दें कि आशा ताई की संगीतमय विदाई दी गई। इस मौके पर शान और अनूप जलोटा सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके ही गीत गाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान नजारा काफी भावुक नजर आया। सभी की आंखें नम थी। बताया जा रहा है कि आशा ताई पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी मौत मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुई।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... Asha Bhosle Antim Yatra: आंसू नहीं रोक पाई पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ-हेलन भी पहुंचे-PHOTOS

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने और उनके दर्शन करने बॉलीवुड सेलेब्स उमड़ पड़े। इस मौके पर आमिर खान, विक्की कौशल, मीनाक्षी शेषाद्रि, एआर रहमान, शबाना आजमी, रणवीर सिंह, तब्बू, जैकी श्रॉफ, फरहान अख्तर, सचिन तेंदुल्कर, मोहम्मद शिराज, विक्की कौशल, हेलन, अनुराधा पौडवाल, आशा पारेख, सचिन पेलगांवकर, पद्मिनी कोल्हापुरे, राकेश रोशन, अनु मलिक, नितिन मुकेश, सुदेश भोसले सहित कई सेलेब्स पहुंचे।

View post on Instagram

संघर्ष भरा रहा आशा भोसले का जीवन

बता दें कि आशा भोसले की लाइफ संघर्षों से भरी रही। जब वे 4 साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने कम उम्र में अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ गाना शुरू किया था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। शादी के बाद उनकी जिंदगी काफी कठिनाईयों में गुजरी। उन्हें पति गणपतराव भोसले ने उस वक्त घर से निकाल दिया था जब वे तीसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थी। उन्होंने तीनों बच्चों को अकेले पाला। पति से तलाक लेने के करीब 20 साल बाद उन्होंने संगीतकार आरडी बर्मन से शादी की थी।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... Asha Bhosle ने की थी 2 शादी, पहले पति थे 15 साल बड़े-दूसरे 6 साल छोटे-दोनों दुनिया में नहीं