- Home
- Entertainment
- Asha Bhosle Antim Yatra: आंसू नहीं रोक पाई पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ-हेलन भी पहुंचे-PHOTOS
Asha Bhosle Antim Yatra: आंसू नहीं रोक पाई पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ-हेलन भी पहुंचे-PHOTOS
आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में रखा गया था। अब यहां से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई है। अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया जाएगा। सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

आशा भोसले की अंतिम यात्रा
आशा भोसले की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उन्हें अंतिम विदाई देने बॉलीवुड सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं। इस मौके की कई फोटोज सामने आई है। इनमें देखा जा सकता है कि पूनम ढिल्लों अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ भी इमोशनल नजर आए।
रणवीर सिंह ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने रणवीर सिंह भी पहुंचे। इस मौके पर रणवीर बेहद इमोशनल नजर आए। वे सफेद कुर्ता-पजामा में दिखे।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle ने की थी 2 शादी, पहले पति थे 15 साल बड़े-दूसरे 6 साल छोटे-दोनों दुनिया में नहीं
हेलन हुई भावुक
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते वक्त हेलन काफी भावुक नजर आईं। वे देर कर आशा ताई के पार्थिव शरीर को देखती रही।
अनुराधा पौडवाल ने दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने सिंगर अनुराधा पौडवाल भी पहुंची थी। उन्होंने फूल चढ़ाकर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी।
बेटे के साथ नितिन मुकेश
आशा भोसले की अंतिम यात्रा में सिंगर नितिन मुकेश भी शामिल हुए। इस मौके पर वे बेटे नील नितिन मुकेश के साथ नजर आए।
रितेश देशमुख ने जताया शोक
आशा भोसले की अंतिम यात्रा में रितेश देशमुख भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने आशा ताई के परिवार से मिलकर शोक भी जताया।
विवेक ओबेरॉय ने दी श्रद्धांजलि
विवेक ओबेरॉय भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर विवेक काफी इमोशनल नजर आए।
तब्बू और उद्धाव ठाकरे
आशा भोसले की अंतिम यात्रा में तब्बू भी शामिल हुईं। वहीं, उद्धव ठाकरे भी पूरे परिवार के साथ आशा ताई को श्रद्धांजलि देते दिखे।
राकेश रोशन और सुदेश भोसले
राकेश रोशन और सुदेश भोसले भी आशा भोसले की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। दोनों उनके परिवारवालों को सांत्वना देते नजर आए।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle के इस सुपरहिट गाने में ऐसा क्या था, जिस पर लगाना पड़ा था बैन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।