Riddhima Pandit Maid Ran Away: ‘बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित ने मेड के भागने पर फ्रस्टेशन में वीडियो बनाया। जानें आखिर क्यों बार-बार चली जाती है एक्ट्रेस की नौकरानी?

‘बहू हमारी रजनीकांत’ में रोबोट बहू ‘रजनी’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में रिद्धिमा काफी परेशान नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस को सुबह-सुबह उठकर नाइटवियर में ही कैमरे के सामने आना पड़ा। आखिर ऐसी क्या इमरजेंसी थी कि रिद्धिमा को नींद से उठते ही वीडियो बनाना पड़ा? वीडियो की शुरुआत में ही रिद्धिमा कहती हैं कि वह अपना फ्रस्टेशन निकालने के लिए यह वीडियो बना रही हैं। दरअसल, उनकी नौकरानी एक बार फिर उन्हें छोड़कर भाग गई है। जानिए पूरी कहानी।

रिद्धिमा पंडित की 3 नौकरानी भाग चुकी हैं घर से

रिद्धिमा पंडित कहती हैं कि उन्हें आज सुबह पता चला कि उनकी तीसरी मेड भी भाग गई है। भागने का रीजन लव एंगल है। खास बात ये है कि इससे पहले 2 बार अन्य मेड भी केवल लव एंगल के कारण ही भाग गई थीं। रिद्धिमा फैंस से पूछती हैं कि क्या मेरे घर में लव फव्वारा लगा है, जो मेड भाग जाती हैं। अपनी परेशानी बताते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं उन्हें अच्छा खाना देती हूं, रहने के लिए देती हूं फिर भी मेरे साथ ऐसा हो रहा है। आखिर मैं क्या गलती कर रही हूं।

और पढ़ें: Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल या हाल बेहाल? पढ़ें रिव्यू

View post on Instagram

लव पाने का सीक्वेट जानना चाहती हैं रिद्धिमा पंडित

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रिद्धिमा पंडित कहती हैं कि उनके एक दोस्त ने उन्हें सलाह दी कि आखिर उनकी मेड किस दिशा में सो रही हैं, जिसकी शादी हो जा रही है। दोस्त ने मजाकिया अंदाज में रिद्धिमा को भी उसी दिशा की तरफ सोने की सलाह दी, ताकि उनकी भी जल्द शादी हो जाए।

इन बातों के बीच रिद्धिमा के चेहरे और अंदाज में मेड के न होने की परेशानी भी साफ नजर आ रही थी। एक्ट्रेस जिस तरह से शादी को लेकर बात कर रही थीं, उससे उनका मजाकिया अंदाज तो दिख ही रहा था, साथ ही ऐसा भी लग रहा था कि वह अपने लिए ड्रीम मैन का इंतजार कर रही हैं। रिद्धिमा की बातों में शादी को लेकर उत्सुकता और मेड के बार-बार चले जाने की झुंझलाहट, दोनों ही नजर आईं। यही वजह है कि उनका यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।

और पढ़ें: पंजाबी सिंगर की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप, सड़ी-गली हालत में घर में मिली लाश