MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • भोजपुरी स्टार निरहुआ-चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बॉलीवुड गानों पर नाची अम्रपाली दुबे, 8 PHOTOS

भोजपुरी स्टार निरहुआ-चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बॉलीवुड गानों पर नाची अम्रपाली दुबे, 8 PHOTOS

एंटरटेनमेंट डेस्क. आईटी कंपनी आई ईव एरा और अशोक प्रसाद अभिषेक के साथ एबी 5 मल्टीमीडिया द्वारा 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का आयोजन मुंबई में बीते दिनों किया गया। अवॉर्ड शो में भोजपुरी एक्टर निरहुआ और चिंटू को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

4 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Jan 23 2023, 01:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

आपको बता दें कि पिछले 17 साल से विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रदीप पांडे चिंटू को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। निरहुआ को ये अवॉर्ड 2019 में आई उनकी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान के लिए मिला है। वहीं, प्रदीप पांडे चिंटू ने इस अवॉर्ड के साथ हैट्रिक लगाई है। अयोध्या भोजपुरी सिने अवॉर्ड और झारखंड इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड के बाद भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में भी वे बेस्ट एक्टर चुने गए। उन्हें साल 2020 -21  में आई उनकी फिल्म यह कहानी है लैला मजनू की के लिए अवॉर्ड मिला। 

28
Image Credit : Asianet News

वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भोजपुरी फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को 2020 में आई उनकी फिल्म लागल रहा बताशा के लिए दिया गया। वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह को फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 के लिए बेस्ट निगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा 2019 में छलिया के लिए प्रमोद शास्त्री और 2020 -21  में दुल्हन वही जो पिया मन भाए के लिए रजनीश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। 

38
Image Credit : Asianet News

निर्माता अभय सिन्हा को दुल्हन वही जो पिया मन भाए के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि रत्नाकर कुमार को बाबुल के लिए बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू का अवॉर्ड मिला। बता दें कि इस बार भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में दो साल यानी 2019 और 2020 -21  में आई फिल्मों को शामिल किया गया, क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से एक साल इस आयोजन को आगे बढ़ा दिया गया था। आयोजन में आम्रपाली दुबे सहित अन्य ने भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। 

48
Image Credit : Asianet News

भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2019 -20 में फिल्म बिटिया छठी माई के को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दीपक शाह, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा , बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल अमित शुक्ला, बेस्ट लिरिक्स प्यारे लाल यादव को दिया गया। फिल्म छलिया के लिए बेस्ट डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री, बेस्ट एडिटर गुल मोहम्मद अंसारी, बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड गौतम सिंह, बेस्ट सिंगर फीमेल प्रियंका सिंह को दिया गया। फिल्म लागल रहा बताशा
के लिए बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मनोज सिंह टाइगर, बेस्ट एक्टर फीमेल आम्रपाली दुबे, बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू संजय कुशवाहा को दिया गया।

58
Image Credit : Asianet News

वहीं, फिल्म जय हिंद के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड संजय को,  बेस्ट सिंगर मेल पवन सिंह, बेस्ट स्क्रीनप्ले फिरोज खान और राकेश त्रिपाठी, बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइन नरसू को मिला। फिल्म शेर ए हिंदुस्तानी के लिए बेस्ट एक्टर मेल अवॉर्ड दिनेश लाल यादव निरहुआ, बेस्ट डायलॉग मनोज नारायण को दिया गया। फिल्म काजलके लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवॉर्ड माया यादव, बेस्ट डेब्यू मेल हर्षित मूर्ति को मिला। फिल्म राज तिलक के लिए बेस्ट निगेटिव एक्टर का अवॉर्ड संजय पांडे, बेस्ट एक्शन डायरेक्टर हीरा यादव, बेस्ट कॉमेडी के लिए आनंद मोहन को अवॉर्ड मिला।

68
Image Credit : Asianet News

भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2020 -21 का बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू बाबुल के लिए रत्नाकर कुमार, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर जगमिंदर सिंह हुंदल, बेस्ट स्टोरी अवधेश मिश्रा, बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड रत्नाकर कुमार को मिला। फिल्म ये कहानी है लैला मजनू की के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड राजकुमार आर पांडे और प्रमोद गुप्ता, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल शैलेंद्र श्रीवास्तव को मिला। फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाए के लिए  बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड रजनीश मिश्रा, बेस्ट एक्टर फीमेल काजल राघवानी , बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर फीमेल मधु शर्मा,  बेस्ट फिल्म अभय सिन्हा को मिला।

78
Image Credit : Asianet News

फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 के लिए बेस्ट सिंगर मेल का अवॉर्ड खेसारी लाल यादव, बेस्ट कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, बेस्ट डेब्यू फीमेल सहर अफशा को मिला। फिल्म लिट्टी चोखा के लिए बेस्ट स्पेशल सॉन्ग का अवॉर्ड सबा खान, बेस्ट सिंगर फीमेल स्वाति शर्मा को मिला। फिल्म घातक के लिए बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवॉर्ड टीनू वर्मा को मिला। 
 

88
Image Credit : Asianet News

वहीं, फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 के लिए बेस्ट निगेटिव एक्टर का अवॉर्ड देव सिंह को मिला। मेरा वतन के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड इश्तियाक शेख बंटी को मिला। बेस्ट पॉपुलर फिल्म बॉस, बेस्ट पॉपुलर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू, बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का अवॉर्ड अक्षरा सिंह को दिया गया।

ये भी पढ़ें..
खास होगा Athiya Shetty-KL Rahul का वेडिंग आउटफिट, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा मेहमानों को खाना

सुनील शेट्टी ने दुल्हन की तरह सजाया खंडाला हाउस, इतने बजे शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया-केएल राहुल

आखिर कैसे BOX OFFICE पर साउथ की 4 फिल्में कमा पाई 700 Cr, जानें देश-विदेश में HIT होने का फंडा

वो 8 साल जब BOX OFFICE पर उठे और फिर गिरते चले गए शाहरुख खान, 11 फिल्मों में इतनी रही FLOP

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Recommended image2
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट
Recommended image3
'बलम जी हॉट लागेला', अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने के साथ दिखाया बिंदास लुक
Recommended image4
Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
Recommended image5
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved