- Home
- Entertainment
- Bollywood
- खास होगा Athiya Shetty-KL Rahul का वेडिंग आउटफिट, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा मेहमानों को खाना
खास होगा Athiya Shetty-KL Rahul का वेडिंग आउटफिट, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा मेहमानों को खाना
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार शाम 4 बजे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल शादी में सब्यसाची द्वारा तैयार वेडिंग आउटफिट पहनेंगे। वहीं, मेहमानों को केले के पत्तों में खाना परोसा जाएगा।

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी करेंगे। उन्होंने अपने वेडिंग आउटफिट के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर चूज किया है।
वहीं, ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल- अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को साउथ इंडियन खाना परोसा जाएगा। यह खाना प्लेट्स में नहीं बल्कि केले के पत्तों में दिया जाएगा।
एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अथिया-राहुल सोमवार शाम 4 बजे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, करीब 6.30 बजे न्यूली मैरिज कपल पैपराजी और मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज देंगे।
सामने आ रही जानकारी की मानें तो सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर होने वाली उनकी बेटी अथिया की शादी में अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, विराट कोहली सहित अन्य सेलेब्स शामिल होंगे। शादी में 100 गेस्ट शामिल होने की खबर हैं।
ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी का मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। रिसेप्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, बिजनेस और पॉलिटिक्स से जुड़े कई सेलेब्स शामिल होंगे।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड रिसेप्शन में करीब 3 हजार गेस्ट शामिल हो सकते है। इतना ही नहीं इन गेस्ट्स को न्यौता भी भेजा जा चुका है।
ये भी पढ़ें..
सुनील शेट्टी ने दुल्हन की तरह सजाया खंडाला हाउस, इतने बजे शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया-केएल राहुल
आखिर कैसे BOX OFFICE पर साउथ की 4 फिल्में कमा पाई 700 Cr, जानें देश-विदेश में HIT होने का फंडा
वो 8 साल जब BOX OFFICE पर उठे और फिर गिरते चले गए शाहरुख खान, 11 फिल्मों में इतनी रही FLOP
क्या FLOP रोहित शेट्टी कर रहे Chennai Express 2 बनाने की तैयारी ? फिर साथ दिखेंगे शाहरुख-दीपिका
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।