- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Collection Day 3: ‘भूत बंगला’ ने पकड़ी रफतार! जानिए पहले रविवार की कमाई
Bhooth Bangla Collection Day 3: ‘भूत बंगला’ ने पकड़ी रफतार! जानिए पहले रविवार की कमाई
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही शुरुआत कुछ धीमी की हो, लेकिन इसके बाद दो दिन से लगातर इसके कलेक्शन में उछाल आ रहा है। तीसरे दिन भी इसकी बंपर कमाई का अनुमान है। जानिए 'भूत बंगला' ने तीसरे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की...

भूत बंगला' का पहले रविवार का कलेक्शन कितना हुआ?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को भारत में लगभग 9.27 करोड़ रुपए (दोपहर 3 बजे तक) का कलेक्शन किया। फिल्म की रफ़्तार दूसरे दिन के मुकाबले तेज़ है। फाइनल आंकड़ा आने तक कलेक्शन का आंकड़ा लगभग 25 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच सकता है।
तीन दिन में 'भूत बंगला' ने कुल कितनी कमाई की?
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने तीन दिन में भारत में नेट 44.27 करोड़ रुपए (दोपहर 2 बजे तक) कमा लिए हैं। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 52.94 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Advance Booking Day 3: तीसरे दिन 'भूत बंगला' का धमाका, एडवांस बुकिंग से कूटे इतने CR
'भूत बंगला' की तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग भी जोरदार
'भूत बंगला' की तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग भी जोरदार है। रविवार का पहला शो शुरू होने से पहले ही इस फिल्म के 3.7 लाख टिकट एडवांस में बिक चुके थे, जिनसे इसकी लगभग 8.5 करोड़ रुपए की नेट और 10.03 करोड़ रुपए रुपए की ग्रॉस कमाई हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
'भूत बंगला' का डे वाइज कलेक्शन
- पेड प्रीव्यू (गुरुवार, 16 अप्रैल 2026) : 3.75 करोड़ रुपए
- पहला दिन (शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026) : 12.25 करोड़ रुपए
- दूसरा दिन (शनिवार, 18 अप्रैल 2026) : 19 करोड़ रुपए
- तीसरा दिन (रविवार, 19 अप्रैल 2026) : 9.27 करोड़ रुपए (दोपहर 2 बजे तक)
भारत में कुल नेट कलेक्शन : 44.27 करोड़ रुपए*
भारत में ग्रॉस कलेक्शन : 52.94 करोड़ रुपए*
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla-Dhurandhar 2 के शोर के बीच चुपचाप आई लो बजट फिल्म, कर डाली 100 CR+ की कमाई
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' ने पहले दो दिन में 61.95 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इसमें से ओवरसीज में इसने 19.50 करोड़ रुपए कमाए थे। तीसरे दिन के ओवरसीज के आंकड़े अभी आने अभी बाकी है, लेकिन अगर भारत के ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से ही देखें तो इस फिल्म ने लगभग 71 करोड़ रुपए से ज्यादा वर्ल्डवाइड कमा डाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।