बिपाशा बसु करीब छह साल बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर ‘बाराबंकी’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनका दमदार और अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड की ‘बिल्लो रानी’ यानी बिपाशा बसु के फैंस के लिए आखिरकार वो खबर आ गई है, जिसका लंबे वक्त से इंतजार था। एक्ट्रेस करीब छह साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। इस बार उनकी वापसी किसी हल्की-फुल्की कहानी से नहीं, बल्कि एक दमदार क्राइम थ्रिलर के साथ होने वाली है। बिपाशा ने मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता की अपकमिंग सीरीज ‘बाराबंकी’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

बिपाशा ने शुरू कर दी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा ने पिछले महीने मुंबई में ‘बाराबंकीi’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। खास बात ये है कि हंसल मेहता और बिपाशा पहली बार किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। यानी एक तरफ अपनी ग्लैमरस और बोल्ड स्क्रीन इमेज के लिए पहचानी जाने वाली बिपाशा, तो दूसरी तरफ रियल और गंभीर कहानियों के लिए मशहूर हंसल मेहता दोनों का कॉम्बिनेशन देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो सकते हैं।

'बाराबंकी' की क्या है कहानी

‘बाराबंकी’ की कहानी साल 1984 के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में सेट है। सीरीज रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की किताब The Barabanki Narcos: Busting India's Most Notorious Drug Cartel पर बेस्ड है। कहानी बाराबंकी में अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए एक बड़े ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। यानी दर्शकों को इसमें अपराध की दुनिया, पुलिसिया कार्रवाई और उस दौर की असली घटनाओं का रोमांच देखने को मिल सकता है।

बिपाशा का रोल है बड़ा खास, लेकिन अभी पर्दे में है किरदार

सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि आखिर बिपाशा सीरीज में कौन सा किरदार निभाने वाली हैं। फिलहाल मेकर्स ने उनके कैरेक्टर की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आने दी है।

सनी कौशल और विशाल जेठवा भी आएंगे नजर

‘बाराबंकी’ में बिपाशा अकेली नहीं हैं। उनके साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि दोनों के किरदारों को लेकर भी मेकर्स ने अभी सस्पेंस बरकरार रखा है।

और पढ़ें: Lust Stories 3 Release Date: फिर लौट रही है 'लस्ट स्टोरीज', 10 सितारों के साथ इस दिन होगी रिलीज

‘डेंजर्स’ के बाद अब होगी असली वापसी

बिपाशा को स्क्रीन से गायब हुए काफी वक्त हो गया था। उनका आखिरी बड़ा फिल्मी प्रोजेक्ट ‘अलोन’ था, जबकि 2020 में उन्होंने OTT थ्रिलर ‘डेंजर्स’ के जरिए डिजिटल स्पेस में कदम रखा था। अब लगभग छह साल बाद ‘बारांबकी’ के साथ वह एक बड़े प्रोजेक्ट में वापसी कर रही हैं। बता दें कि 2022 में बेटी देवी के जन्म के बाद बिपाशा ने एक्टिंग से ब्रेक लिया था।

और पढ़ें: Hanuman Ansh Songs:'हनुमान अंश' में हैं 11 सॉन्ग, 2 गानों को तो लूप में सुन रहे हैं लोग