- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 31 साल पुरानी वो फिल्म जिसकी कास्टिंग में हुई सबसे बड़ी गड़बड़ी, फिर भी हुए ब्लॉकबस्टर
31 साल पुरानी वो फिल्म जिसकी कास्टिंग में हुई सबसे बड़ी गड़बड़ी, फिर भी हुए ब्लॉकबस्टर
1942: A Love Story 31 Year. अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी की रिलीज को 31 साल पूरे हो गए हैं। 1994 में आई इ फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी की रिलीज को 31 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था। हालांकि, जिस स्टारकास्ट के साथ फिल्म रिलीज हुई, वो मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।
कम ही लोग जानते हैं कि 1942: ए लव स्टोरी 1992 की कन्नड़ फिल्म मैसूर मल्लिगे से इंस्पायर्ड थी। मैसूर मल्लिगे हिट फिल्म रही, जिसे बेस्ट कन्नड़ फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं, 1942: ए लव स्टोरी का स्क्रीनप्ले संजय लीला भंसाली, शिव कुमार सुब्रमण्यम-विधु विनोद चोपड़ा ने मिलकर लिखा था और इसमें संगीत आरडी बर्मन का था।
विधु विनोद चोपड़ा ने 1942: ए लव स्टोरी का पहला ऑफर आमिर खान का दिया था, पर उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। फिर अनिल कपूर से बात की तो वे इस फिल्म को करने से बहुत ज्यादा घबरा गए थे। उन्होंने खुद बॉबी देओल-आमिर खान का नाम सजेस्ट किया।
हालांकि, अनिल कपूर ने ही बाद में फिल्म 1942:ए लव स्टोरी में लीड रोल प्ले किया। इस फिल्म में काम करने से पहले उन्होंने खुद पर काम किया। अपना वजन कम किया और बाल भी छोटे करवाए थे।
1942:ए लव स्टोरी में रघुवीर यादव ने भी खास रोल प्ले किया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मेकर्स चाहते थे कि ये रोल शाहरुख खान करें। शाहरुख उन दिनों फिल्मों में लीड रोल्स कर रहे थे तो उन्होंने फिल्म में इस रोल को करने से मना कर दिया। बताया जाता है कि जैकी श्रॉफ का रोल पहले मिथुन चक्रवर्ती को ऑफर किया था। बाद में मेकर्स जैकी को लेने के लिए मानें।
1942:ए लव स्टोरी की लीड हीरोइन मनीषा कोइराला नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित थी। जब फिल्म की शूटिंग का टाइम आया तो माधुरी का शेड्यूल पहले से ही इतना ज्यादा पैक था कि उन्होंने काम करने से मना कर दिया। वैसे, मेकर्स मनीषा को लीड रोल में नहीं लेना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्हें ही फाइनल किया गया।
फिल्म 1942:ए लव स्टोरी का सुपरहिट गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा.. जावेद अख्तर ने माधुरी दीक्षित को अपने जहन में रखकर लिखा था। हालांकि, बाद में ये गाना मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया। इस गाने में मनीषा बेहद खूबसूरत और मासूम नजर आईं थीं।
1942:ए लव स्टोरी में डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की मनचाही स्टारकास्ट नहीं थी। काफी बदलावो के बाद फिल्म बनी। हालांकि, फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 4.7 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 11 करोड़ का बिजनेस किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

