- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2025 की 5 धुरंधर फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई
2025 की 5 धुरंधर फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई
2025 में फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाढ़े हैं। खासकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन को जब हम देखते हैं तो 5 फ़िल्में ऐसी मिलती हैं, जो 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर गईं। इनमें हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर' भी शामिल है। देखें पूरी लिस्ट.…

5. धुरंधर (हिंदी)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 436 करोड़ रुपए से ज्यादा
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने 9 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में जगह बनाई। भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 292.75 करोड़ रुपए हो चुका है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह का लीड रोल है और उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Akhanda 2 Day 2 Collection: दूसरे दिन भयंकर गिरा NBK की फिल्म का कलेक्शन
4.कुली (तमिल)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 518 करोड़ रुपए
रजनीकांत स्टारर यह एक्शन थ्रिलर 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में शामिल होने में इसको 5 दिन का वक्त लगा था। लोकेश कनगराज के निर्देशन वाली इस फिल्म ने भारत में 285.01 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन और सत्यराज जैसे कलाकर भी दिखाई दिए थे।
3.सैयारा (हिंदी)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 570.33
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'सैयारा' 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन वाली यह फिल्म 12 दिन में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म ने भारत में नेट 329.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar में दिखीं ये 7 खूबसूरत हीरोइन, हीरो-विलेन के बीच इनपर नहीं गया किसी का ध्यान
2.छावा (हिंदी)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 807.91 करोड़ रुपए
14 फ़रवरी 2025 को यह एपिक हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज हुई थी। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे, जबकि उनके साथ अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार भी दिखे थे। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित इस फिल्म ने भारत में 601.54 करोड़ रुपए कमाए थे। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 9 दिन में 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी।
1.कांतारा : अ लीजेंड चैप्टर 1 (कन्नड़)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 852.23 करोड़ रुपए
6 दिन में यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी इस एपिक माइथोलॉजी फिल्म ने भारत में 622.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में थे और उनके साथ रुक्मणि वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।